scorecardresearch
 

'विपक्ष की नेगेटिव पॉलिटिक्स...', BJP चीफ नितिन नवीन ने बताया यूपी में फिर कैसे बनेगी 'डबल इंजन' सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की 'नेगेटिव राजनीति' से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस विकास और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने पर होना चाहिए.

Advertisement
X
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर हैं. (Photo- X/@NitinNabin)
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर हैं. (Photo- X/@NitinNabin)

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का मंत्र दिया. उन्होंने दावा किया कि 2027 में भी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली डबल इंजन सरकार बनेगी.

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि "मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इस जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है." उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव और हर घर तक पहुंचाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या नितिन नवीन का लखनऊ दौरा मिशन यूपी 2027 की शुरुआत है? राजीव के साथ देखें दंगल

बीजेपी अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "सपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे जनता का ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं. हमें विपक्ष के झांसे में नहीं आना है. हमारा लक्ष्य सिर्फ उत्तर प्रदेश का विकास होना चाहिए."

Advertisement

लखनऊ में नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं को किया संबोधित

भाजपा अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा, "अगर किसी के दिल में जगह बनानी है तो उसके पास जाना पड़ेगा. हर गांव में प्रवास करना है और हर मतदाता तक डबल इंजन सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है."

लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान 40 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया. कई जगह स्वागत द्वार बनाए गए, जबकि कुछ कार्यकर्ता बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्पवर्षा करते भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: 3 घंटे मंथन, स्क्रिप्ट तैयार... टीम नितिन नवीन के समीकरण में कौन-कौन फिट बैठ सकता है

भाजपा 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार- नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि "आज लखनऊ और पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह देखने को मिला है, उससे साफ है कि भाजपा 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है." उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु श्रीराम की भूमि अयोध्या, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी काशी और श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में मिला सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है.

Advertisement

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश नेतृत्व, कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इन बैठकों में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement