scorecardresearch
 

‘कछुए-चूहे जैसी शिरोमणि अकाली-BJP की दोस्ती’, पंचायत आजतक में बोले भगवंत मान

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठजोड़ की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों दलों पर तंज कसा है.

Advertisement
X
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Photo-ITG)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Photo-ITG)

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच संभावित गठजोड़ को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों दलों के रिश्ते पर एक दिलचस्प कहानी सुनाकर तंज कसा. ‘पंचायत आजतक पंजाब’ में उन्होंने अकाली दल और बीजेपी की दोस्ती की तुलना कछुए और चूहे की दोस्ती से की.

भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए एक किस्सा सुनाया कि एक बार एक कछुए और चूहे ने साथ रहने के लिए अपनी पूंछ आपस में बांध ली, लेकिन जब कछुए को गर्मी लगी तो वह गहरे पानी में उतर गया, जिससे चूहा डूबकर मर गया, बाद में जब कछुआ बाहर आया तो एक चील मरे हुए चूहे को उठाकर उड़ गई और उससे बंधा कछुआ भी हवा में उठ गया, जो सौ-दो सौ मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरकर मारा गया, इस कहानी के जरिए मान ने दोनों पार्टियों पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अब बीजेपी और अकाली दल खुद तय कर लें कि इनमें से कौन कछुआ है और कौन चूहा.

यह भी पढ़ें: चुनाव आते ही बढ़ जाती है ED-CBI की कार्रवाई', BJP पर बरसे सीएम भगवंत मान

Advertisement

‘हम किसी की आलोचना करके वोट नहीं मांगेंगे’

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों की आलोचना या किसी नेता की मानहानि के आधार पर वोट नहीं मांगेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने काम के आधार पर जनता के बीच जाएगी. मान ने बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य, सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों को चुनावी मुद्दा बताया. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में करीब 14 हजार किलोमीटर नहरी पाइपलाइन बिछाई गई है और खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है.

उन्होंने आम आदमी क्लिनिक और स्वास्थ्य बीमा योजना का भी जिक्र किया. साथ ही सरकार की ओर से दी गई सरकारी नौकरियों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि पार्टी इन कामों पर जनता से वोट मांगेगी.

यह भी पढ़ें: '2027 में भी AAP की सरकार', भगवंत मान ने पंचायत आजतक में गिनाए सरकार के काम

दिल्ली मॉडल नहीं, अब पंजाब मॉडल की बात

पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली मॉडल को लेकर किए गए प्रचार और अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं होने के सवाल पर मान ने कहा कि पंजाब के पास अब अपना मॉडल है. उन्होंने सरकारी स्कूलों में बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि 2021 में पंजाब के सरकारी स्कूलों से करीब 80 बच्चों ने नीट परीक्षा पास की थी, जबकि अब यह संख्या करीब 800 तक पहुंच गई है. मान ने स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं और शिक्षकों की विदेशों में ट्रेनिंग का भी जिक्र किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement