scorecardresearch
 

बंगाल में रिकॉर्डतोड़ मतदान बीजेपी के पक्ष में कैसे? अंजना ओम कश्यप के सवाल पर अमित शाह ने क्या दिया जवाब

पश्चिम बंगाल के पहले चरण के मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि इस बार राज्य में भय मुक्त वोटिंग हुई है. आजतक के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम इस बार बीजेपी के पक्ष में होंगे. शाह ने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने पर महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी.

Advertisement
X
अमित शाह ने बंगाल में जीत का दावा किया. (Photo- Screengrab)
अमित शाह ने बंगाल में जीत का दावा किया. (Photo- Screengrab)

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अमित शाह ने आजतक के सवाल का जवाब देते हुए दावा किया कि इस बार राज्य में भय मुक्त वोटिंग हुई है और नतीजे बीजेपी के पक्ष में होंगे.

आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप ने अमित शाह से पूछा, 'हाल ही में कई राज्यों में हमने देखा कि प्रो इनकंबेंसी रही हाई वोटर टर्नआउट में, उस कॉन्टेक्स्ट में पश्चिम बंगाल में इस रिकॉर्डतोड़ मतदान को देख रहे हैं जो अब तक का सबसे प्रचंड है. तो क्या आधार है कि आप इसे बीजेपी के पक्ष में मान रहे हैं?'

इस सवाल पर अमित शाह ने जवाब दिया, 'यहां एंटी-इनकंबेंसी चरम पर है. पिछले चुनाव में भी थी, लेकिन भय मुक्त वोटिंग नहीं हो पाई. इस चुनाव में शुरुआत में SIR हुआ है, घुसपैठियों के नाम कटे हैं. सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था हुई है, भय मुक्त वोटिंग हुई है और परिणाम हमारे पक्ष में होगा.'

केंद्रीय गृह मंत्री ने इस दौरान कहा, 'हमारे पास जो फीडबैक है उसमें बंगाल की जनता ने अपना भविष्य पहले चरण में ही तय कर दिया है. प्रंचड बहुमत के साथ बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. पहले चरण में बीजेपी 152 में से 110 सीटें जीत रही है. आतंक का राज बंगाल में खत्म होगा.'

Advertisement

महिला की सुरक्षा, बीजेपी की प्राथमिकता- शाह

अमित शाह ने दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो महिला सुरक्षा उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता रहेगी. जहां जहां बीजेपी की सरकार बनी, हमारी प्राथमिकता महिला सुरक्षा रही है. उन्होंने कहा, 'परिवर्तन का मतलब घुसपैठ मुक्त बंगाल, भ्रष्ट्राचार से मुक्ति, तुष्टीकरण से मुक्ति, रंगदारी से मुक्ति और युवाओं के लिए रोजगार.'

यह भी पढ़ें: '152 में 110 सीटें जीत रहे हैं, भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है...', बंगाल की वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा दावा

शाह ने आगे कहा कि धार्मिक उत्सवों पर हमले की जो परंपरा बनी है, हम सुनिश्चित करेंगे किसी धर्म की यात्रा में इस तरह की घटना न हो. भरोसा वोट में तब्दील होगा. भय मुक्त होकर मतदान कीजिए.

पश्चिम बंगाल में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कुल 3.6 करोड़ मतदाताओं में से 92.88 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया है. इस हिसाब से करीब 3.344 करोड़ मतदाता वोट डाल चुके हैं. चुनाव आयोग की मानें तो ये अब तक का रिकार्डतोड़ वोटिंग प्रतिशत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement