scorecardresearch
 

असम में चुनावी हिंसा के बाद बड़ा फैसला, श्रीभूमि जिले के एक बूथ पर कल फिर होगा मतदान

असम के करीमगंज (नॉर्थ) विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर झड़प के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है. यह फैसला चुनावी गड़बड़ी के चलते लिया गया है. हिंसा के दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

Advertisement
X
असम में झड़प के बाद एक बूथ पर फिर से वोटिंग का फैसला लिया गया है (Photo: PTI)
असम में झड़प के बाद एक बूथ पर फिर से वोटिंग का फैसला लिया गया है (Photo: PTI)

असम में 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब एक बूथ पर दोबारा वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने श्रीभूमि जिले के करीमगंज नॉर्थ सीट के बूथ नंबर 239 पर 11 अप्रैल यानी शनिवार को दोबारा मतदान का आदेश दिया है.

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही दिन में वोटिंग हुई. इसमें करीब 2 करोड़ 50 लाख वोटर थे और लगभग 85.91 फीसदी लोगों ने वोट डाला जो काफी अच्छी संख्या मानी जा रही है. हालांकि चुनाव आयोग ने अभी अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं.

किस बूथ पर दोबारा वोटिंग होगी?

श्रीभूमि जिले के करीमगंज नॉर्थ विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल में बूथ नंबर 239 पर दोबारा वोटिंग होगी. यह बराक घाटी इलाके की सीट है.

दोबारा वोटिंग का आदेश क्यों दिया गया?

9 अप्रैल को इस बूथ पर BJP और कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. इस लड़ाई की वजह से वोटिंग प्रक्रिया सही तरीके से पूरी नहीं हो पाई. दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसलिए चुनाव आयोग ने तय किया कि इस बूथ पर दोबारा वोट डलवाए जाएं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम चुनाव में छाई नेता की पत्नी, कौन है ये हसीना? जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

इस सीट पर कौन-कौन मैदान में है?

करीमगंज नॉर्थ सीट पर कुल 14 उम्मीदवार हैं. लेकिन मुख्य मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच है. BJP की तरफ से सुब्रत चौधरी, कांग्रेस की तरफ से जकारिया अहमद और AIUDF की तरफ से चौधरी हिब्बुर रसूल उसामा माबरूर मैदान में हैं.

दोबारा वोटिंग कब और कैसे होगी?

शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इस एक बूथ पर दोबारा मतदान होगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement