scorecardresearch
 

Assam Election Results 2026 LIVE: असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, 27 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर

Assam Vidhan Sabha Chunav Results LIVE Updates: असम में वोटों की गिनती चल रही है. हिमंता बिस्वा सरमा तीसरी बार सत्ता वापसी का दावा कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस उलटफेर की उम्मीद लगाए बैठी है.

Advertisement
X
असम विधानसभा रिजल्ट 2026 (Photo: ITG)
असम विधानसभा रिजल्ट 2026 (Photo: ITG)

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. 126 विधानसभा सीटों वाले सूबे की सत्ता किस पार्टी के हिस्से जाएगी, इसका फैसला आज चुनाव नतीजों के आने के बाद हो जाएगा. सुबह से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही देशभर की निगाहें असम पर टिकी हुई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है.

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस बार चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने पक्ष में माहौल बनता हुआ बता रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC, CAA, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और विकास जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने राज्य में रैलियां और रोड शो किए.

LIVE Updates:

09:49 AM: न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदित्य गोगोई इस समय आगे चल रहे हैं और बीजेपी के डिप्लू रंजन से आगे हैं. INC के शांतनु बोरा तीसरे स्थान पर पीछे चल रहे हैं, जबकि GSP की चिन्मयी भुइयां भी चुनावी मैदान में हैं और वोटों की गिनती जारी है.

Advertisement

09:44 AM: 2026 असम विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. 126 में से 111 सीटों के रुझानों के मुताबिक, एनडीए अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए 85 सीटों पर आगे चल रही है. CONG+ 25 सीटों के साथ पीछे है, जबकि अन्य दल अब तक 1 सीट जीतकर अपना खाता खोलने में कामयाब रहे हैं.

09:38 AM: 2026 असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. 126 में से 110 सीटों के रुझानों में BJP के नेतृत्व वाले NDA को मज़बूत बढ़त मिलती दिख रही है, जो 83 सीटों पर आगे है. CONG+ 27 सीटों के साथ पीछे चल रहा है, जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपना खाता भी नहीं खोला है.

09:35 AM: सुबह 9.25 बजे तक, बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 76 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 27 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि, ये अभी शुरुआती रुझान हैं और जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, इनमें बदलाव होने की संभावना है. असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था.

09:27 AM: सुबह 9.18 बजे तक, चुनाव आयोग द्वारा 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, BJP आठ सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस दो अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, ये अभी बहुत शुरुआती रुझान हैं और जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, इनमें बदलाव होने की संभावना है. असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था.

Advertisement

09:23 AM: असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में जोरहाट सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जालुकबाड़ी सीट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आगे चल रहे हैं.

09:14 AM: असम विधानसभा चुनाव में सुबह 8:50 बजे तक कांग्रेस और उसके सहयोगी दल डुधनोई (ST), जलेश्वर, चेंगा, करीमगंज साउथ, हैलाकांडी, सोनाई, बिश्वनाथ, जोरहाट और नाजिरा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

09:11 AM: असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर

08:40 AM: शुरुआती रुझानों में बहुमत के करीब पहुंची बीजेपी.

08:40 AM: सुबह 08:35 बजे तक, असम में BJP के नेतृत्व वाला NDA 24 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही. इनमें से, बीजेपी 23 सीटों पर और उसकी सहयोगी AGP 1 सीट पर आगे थी. वहीं, कांग्रेस और उसकी सहयोगी RD क्रमशः 4 और 1 सीटों पर आगे थीं.

08:00 AM: असम में वोटों की गिनती शुरू.

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 

असम विधानसभा चुनावी नतीजों से जुड़े एक-एक लेटेस्ट अपडेट के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें. यहां सीट-दर-सीट रुझान, वीवीआईपी सीटों का हाल, जीत-हार के आंकड़े और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार मिलती रहेंगी.

असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

Advertisement

बीजेपी ने इस चुनाव में AGP और UPPL के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. वहीं, कांग्रेस ने AIUDF सहित कई दलों के साथ गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी. दोनों गठबंधनों ने चुनाव प्रचार में एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला. बीजेपी ने विकास को अपना बड़ा मुद्दा बनाया, जबकि कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की.

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

चुनाव नजीतों से पहले आए एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलने के संकेत दिखाई दिए हैं. अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे के मुताबिक, एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे नजर आ रहा है. 126 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है और ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए को इस आंकड़े से ऊपर दिखा रहे हैं.

Axis My India के मुताबिक, एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. जेवीसी ने एनडीए को 88 से 101 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. P-MARQ ने एनडीए को 82 से 94 सीटें दी हैं. वहीं People's Pulse के सर्वे में गठबंधन को 68 से 72 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. Matrize के एग्जिट पोल में NDA को 85 से 95 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

Advertisement

अगर कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो एग्जिट पोल उसके लिए ज्यादा अच्छी तस्वीर नहीं पेश कर रहे हैं. Axis My India ने कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें दी हैं, जबकि JVC ने 23 से 33 सीटों का अनुमान जताया है. P-MARQ के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं. People's Pulse ने कांग्रेस गठबंधन को 22 से 26 सीटों तक सीमित रखा है, जबकि Matrize ने 25 से 32 सीटों का अनुमान लगाया है.

यह भी पढ़ें: Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर तो असम में NDA की हैट्रिक, केरल-तमिलनाडु में क्या कहते हैं अनुमान

वोट शेयर के अनुमान भी एनडीए की बढ़त दिखा रहे हैं. Axis My India के मुताबिक, NDA को करीब 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को करीब 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. बीजेपी अकेले करीब 37 फीसदी वोट शेयर के साथ गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है.

एग्जिट पोल में यह भी कहा गया है कि इस बार मतदाताओं का रुझान पिछले चुनाव की तुलना में काफी हद तक स्थिर बना हुआ है. एनडीए अपने पुराने वोट बैंक को संभालने में सफल दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को पूरे राज्य में नई पकड़ बनाने में संघर्ष करना पड़ा है.

Advertisement

अब देखना होगा कि क्या हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा या फिर कांग्रेस गठबंधन कोई बड़ा उलटफेर करने में कामयाब होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement