scorecardresearch
 
Advertisement

West Bengal Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल की गद्दी पर ममता बनर्जी की होगी वापसी या बीजेपी खिलाएगी कमल? आज आएंगे चुनाव नतीजे

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 मई 2026, 3:46 AM IST

West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर देशभर की नजर बनी हुई है. बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. रिकॉर्ड मतदान ने सूबे की सियासत में हलचल तेज कर दी है.

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026 (Photo: ITG) पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026 (Photo: ITG)

West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सूबे की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है.बंगाल में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था. चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच देखा जा रहा है. बंगाल में इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला है, इससे सियासी दलों की धड़कनें बढ़  गई हैं. दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है. 

फाइनल नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी. बीजेपी गठबंधन और TMC के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है. कुछ सर्वे में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखी, जबकि कई अनुमानों में ममता बनर्जी की वापसी के संकेत भी मिले. कांग्रेस-वाम गठबंधन इस बार कमजोर स्थिति में नजर आ रही है.

बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान, अंतिम नजीतों से जुड़ी हलचल, चुनाव आयोग से जुड़े अपडेट्स, जीत के अंतर, हाई प्रोफाइल सीटों के हाल और बंगाल की सियासत से जुड़ा हर बड़ा-छोटा अपडेट आपको इस LIVE पेज पर मिलेगा. 

3:46 AM (11 मिनट पहले)

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Parinam: आज गिनती के दिन क्या होगा?

Posted by :- Anurag

आज सुबह 8 बजे से 77 गिनती केंद्रों पर EVM से वोटों की गिनती शुरू होगी. पहले 2-3 घंटों में ही रुझान साफ होने लगेंगे. फलता सीट का नतीजा अलग से आएगा. कोलकाता के मुख्य चुनाव अधिकारी दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा होगी. नतीजों के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय बल पूरी तरह चौकस हैं.
 

3:17 AM (40 मिनट पहले)

Bengal Elections Result: ममता बनर्जी का आरोप - लोड शेडिंग कर बंद हो रहे CCTV, स्ट्रॉन्ग रूम पर साजिश का दावा

Posted by :- Anurag

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर लोड शेडिंग कर CCTV बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के पास संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से रातभर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की.

3:08 AM (49 मिनट पहले)

Bengal Polls Result 2026: किसने क्या कहा?

Posted by :- Anurag

ममता बनर्जी का दावा है कि वो 200 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं और एग्जिट पोल झूठे हैं. BJP के अर्जुन राम मेघवाल ने कहा BJP पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. TMC के अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बल महिला कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी ने कहा बंगाल बदलेगा और भ्रष्टाचार खत्म होगा.
 

2:34 AM (एक घंटा पहले)

Bengal Chunav Result: इन सीटों पर रखें नजर

Posted by :- Anurag

कुछ सीटें बहुत खास हैं. भवानीपुर में ममता बनर्जी का मुकाबला है. नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी का गढ़ है. उत्तर बंगाल में माथाभंगा, दिनहाटा और कूचबिहार में बड़े उलटफेर हो सकते हैं. दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर पर भी नजर रहेगी. फलता सीट का नतीजा अलग से 24 मई को आएगा क्योंकि वहां 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी.
 

Advertisement
2:14 AM (एक घंटा पहले)

Bengal Elections Result 2026: वो मुद्दे जो चर्चा में रहे

Posted by :- Anurag

इस चुनाव में कई बड़े मुद्दे थे. बेरोजगारी और महंगाई युवाओं का सबसे बड़ा दर्द रही. स्कूल भर्ती घोटाला और रेत खनन जैसे भ्रष्टाचार के मामले भी छाए रहे. RG Kar मामले के बाद महिला सुरक्षा पर सवाल उठे. वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटाने का मुद्दा भी गर्म रहा जिस पर TMC ने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और BJP ने कहा फर्जी वोटर हटाए गए. CAA और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी था.
 

1:40 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election Results: ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला

Posted by :- Anurag

इस चुनाव में असली टक्कर TMC और BJP के बीच है. एक तरफ ममता बनर्जी हैं जो भवानीपुर सीट से लड़ीं और अपनी कल्याणकारी योजनाओं जैसे लक्ष्मीर भंडार और कन्याश्री के दम पर वोट मांगी. दूसरी तरफ BJP के सुवेंदु अधिकारी हैं जो नंदीग्राम और भवानीपुर से खड़े हुए और बदलाव और भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया. लेफ्ट फ़्रंट और कांग्रेस भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य लड़ाई इन्हीं दोनों के बीच है.
 

1:13 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Election Vote Counting: रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 93% से ज्यादा लोग निकले घर से

Posted by :- Anurag

इस बार बंगाल में 92.93% वोटिंग हुई जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 2021 में यह 85% था. इस बार 6.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाला. पहले चरण में 93.19% और दूसरे चरण में 92.67% वोटिंग हुई. इतनी ज्यादा वोटिंग नतीजों पर क्या असर डालेगी यह कल साफ होगा.
 

12:39 AM (3 घंटे पहले)

West Bengal Election Results 2026: आज सुबह 8 बजे खुलेगा नतीजों का पिटारा

Posted by :- Anurag

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों का चुनाव हो चुका है. 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग हुई. आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सरकार बनाने के लिए 148 सीटें चाहिए. 2021 में TMC ने 215 सीटें जीती थीं और ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं. इस बार क्या होगा, आज पता चल जाएगा.
 

Advertisement
Advertisement