scorecardresearch
 

UP Board Exam: परीक्षा में जरूरी नहीं है आधार कार्ड

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में लिए गए फैसले को वापस ले लिया है. सरकार ने प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में लिए गए फैसले को वापस ले लिया है. सरकार ने प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है. सरकार के इस फैसले से उन परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने अभी तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है.

उत्तर प्रदेश बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षार्थियों को इस बार की बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना जरूरी नहीं होगा. हालांकि, नए सत्र में 9वीं और 11वीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड जरूरी रहेगा.

गौरतलब है कि योगी सरकार के फैसले पर न सिर्फ सवाल उठ रहे थे, बल्कि परीक्षा से ठीक दो महीने पहले जारी किए गए उक्त आदेश के चलते विवाद भी शुरू हो गया था. उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि योगी के कार्यकाल में हो रही पहली बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था. श्रीवास्तव के मुताबिक, हालांकि इस बार नकल रोकने के लिए बोर्ड ने कई सख्त कदम उठाए हैं. इसके तहत जहां सेंटर्स का निर्धारण पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है, वहीं सारे कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी तैयारी चल रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement