scorecardresearch
 

सिंगल के बाद महिला डबल्स का खिताब भी सेरेना विलियम्स ने जीता

दोनों बहनें अेवरआल 23 बार फाइनल में पहुंची हैं जिसमें से 22 बार उन्होंने खिताब हासिल किया. उन्हें 1999 में सैन डियगो में युगल फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी.

Advertisement
X
सेरेना विलिसम्स
सेरेना विलिसम्स

सेरेना विलियम्स ने सातवीं बार विंबलडन चैंपियन बनने और 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ मिलकर महिला युगल खिताब भी जीता. वीनस और सेरेना की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदावा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर छठी बार विंबलडन युगल खिताब जीता.

यह उनका ग्रैंडस्लैम में 14वां युगल खिताब है. ये दोनों बहनें अेवरआल 23 बार फाइनल में पहुंची हैं जिसमें से 22 बार उन्होंने खिताब हासिल किया. उन्हें 1999 में सैन डियगो में युगल फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी. ने कहा, ‘विंबलडन में एक और जीतना शानदार है’ वीनस ने कहा, ‘मैं कोई गलती नहीं करना चाहती थी. सेरेना एकल की ऊर्जा को युगल कोर्ट पर भी लेकर आई.’

इससे पहले सेरेना ने एंजलिक करबर को 7-5, 6-3 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता था.

Advertisement
Advertisement