scorecardresearch
 

12वीं के बाद करें एयर होस्टेस का कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

12वीं के बाद करें एयर होस्टेस का कोर्स, मिलेगी मोटी सैलरी वाली नौकरी

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

12वीं कक्षा के बाद ज्यादातर छात्र ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जिसे करने के बाद तुरंत नौकरी लग जाए. ऐसा ही एक कोर्स एयर होस्टेस का है. बातौर एयर होस्टेस आप एक बेहरीन करियर बना सकते हैं.  साथ ही इसमें पैसा भी अच्छा मिलता है.जानें एयर होस्टेस में करियर बनाने के लिए आपको क्या करना होगा.

जानें कैसे रखें इस फील्ड में कदम

योग्यता

एयर होस्टेस बनने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है. जिसके बाद किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एयर होस्टेस ट्रेनिंग प्रोग्राम का कोर्स किया हो.

स्किल्स

एयर होस्टेस बनने के लिए आपका जिम्मेदार होना बहुत जरूरी है. साथ ही फिजिकल रूप से फिट होना भी जरूरी है. ताकि आप घंटों तक चेहरे पर मुस्कान लिए कार्य कर सकें. वहीं अप्रोच, प्रेजेंस ऑफ माइंट, पॉजिटिव एटीट्यूड और गुड सेंस ऑफ ह्यूमर आपके काम को और आसान बना देंगे.

Advertisement

इमरजेंसी में ऐसे संभाले सिचुएशन

इस पद पर नौकरी करने के लिए यात्रि‍यों की सहूलियत का ध्यान रखना पड़ता है. उनके साथ हमेशा धैर्य और मुस्कान के साथ पेश  आना पड़ता है. साथ ही इमरजेंसी में भी कई तरह की सिचुएशन को संभालना होता है. वाकई चुनौतीपूर्ण काम है. अगर आप में इतनी जिम्मेदारियों को संभालने का जज्बा है तो ही आप अच्छी सैलरी वाले इस फील्ड को चुनकर आगे बढ़ सकती हैं.

उम्र

एयर होस्टेस बनने के लिए एक उम्र सीमा 18-25 साल तय की गई है.

संभावनाएं

इस फील्ड में डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल और प्राइवेट एयलाइंस में काफी मौकै हैं.

कम समय का होता है करियर

ऐसा माना जाता है कि एयर होस्टेस का करियर 8 से 10 साल का होता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उसके बाद वह बेरोजगार हो जाएंगी. बाद में प्रमोट कर सीनियर एयर होस्टेस बनने के बाद उन्हें सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट बना दिया जाता है. वहीं ग्राउंड ड्यूटीज या मैनेजमेंट में भी नौकरी मिल जाती है. 

सैलरी

आमतौर पर इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर होस्टेस की सैलरी डोमेस्टिक एयर होस्टेस से ज्यादा होती है. लेकिन डोमेस्टिक एयरलाइंस की एयर होस्टेस की सैलरी 25 हजार से 40 हजार से शुरू होती है. सालाना 2-4 लाख पैकेज कमा सकते हैं. जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा आपकी सैलरी भी उस हिसाब से बेहतर हो सकती है.

Advertisement

जानें कहां नौकरी मिलने के अवसर

एयर इंडिया, इंडियन एयरलाइंस, सहारा इंडिया, इंडियन एयलाइंस, गो एयर, टाटा, जेट एयरवेज अन्य.

ऐसे करें एयर होस्टेस बनने की तैयारी...

- अपने दोस्तों के साथ बैठकर खुद के धैर्य का टेस्ट आप कर सकते हैं. इसमें कोई ऐसी परिस्थिति रची जा सकती है जिससे आपको गुस्सा आए या आप परेशान हो जाएं.

- कई इंस्टीट्यूट्स ऐसे हैं जहां इसकी पढ़ाई करवाई जाती है, आपको वहां एयर होस्टेस बनने की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है. ऐसे किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना अच्छा रहेगा. एयर होस्टेस की बेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की जानकारी इंटरनेट से निकाल सकते हैं.

- समय-समय पर कई एयरलाइंस एयरहोस्टेस के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करते हैं. कुछ एयरलाइंस लिखित परीक्षा का आयोजन भी करती हैं, जिसमें वे एप्टीट्यूट टेस्ट लेते हैं.

Advertisement
Advertisement