scorecardresearch
 

JEE Main 2018: 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू, आधार जरूरी

इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (JEE 2018) मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जानें कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन. पढ़ें पूरी खबर..

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) ने जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर, 2017 से शुरू होंगे. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

जेईई मेन के लिए ऑफलाइन परीक्षा 8 अप्रैल, 2018 को होगी और ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल, 2018 को होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेईई मेन परीक्षा से क्वालिफाई होने वाले शीर्ष 2.24 लाख उम्मीदवारों को आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा.

वहीं सीबीएसई ने जेईई मेन 2018 की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 248 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement

जानें महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 01 दिसंबर 2017

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 01 जनवरी 2018

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : मार्च 2018 के दूसरे सप्ताह में

जेईई मेन की आंसर की जारी होने की तिथि : 24 से 27 अप्रैल 2018

जेईई मेन पेपर 1 का रिजल्ट जारी होने की तिथि : 30 अप्रैल 2018

जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक जारी होने की तिथि : 31 मई 2018

JEE (Main) देना है तो आधार कार्ड जरूरी

गौरतलब है कि जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2018 देने की तैयारी कर रहे हैं वह इस बार आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे. CBSE ने प्राइमरी नोटिस जारी करते हुए यह जानकारी दी है थी कि जिन उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड नहीं है वह आवेदन नहीं कर पाएंगे. आवेदन करने के लिए आधार कार्ड नंबर देना जरूरी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement