scorecardresearch
 

DU: छात्रों की अटेंडेंस के लिए नया एप लाने की तैयारी...

डीयू ने स्‍टूडेंट्स की अटेंडेंस को ऑनलाइन करने के लिए अब नया एप लॉन्‍च करने की योजना बनाई है. ये एप अगले महीने लॉन्‍च किया जा सकता है.

Advertisement
X
DU
DU

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के बाद अब छात्रों की अटेंडेंस पर नजर रखेगा. इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी. इसके लिए विश्वविद्यालय एक मोबाइल एप लॉन्च करने जा रहा है. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने कुछ समय पहले सात सदस्यों की एक समिति का गठन किया था, जो जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप पर काम कर रही थी.

डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'इस योजना पर हम 6 माह से काम कर रहे थे और एप अगले महीने लॉन्‍च किया जा सकता है. ये एप शिक्षकों को प्रतिदिन कक्षाओं में अटेंडेंस दर्ज कराने में मदद करेगा और छात्रों का हाजिरी प्रतिशत भी दिखाएगा.

ऐसे में उपस्थिति कम होने पर छात्रों को पहले सूचित किए जाने में मदद मिलेगी. फिलहाल शिक्षक हाजिरी को रजिस्‍टर में दर्ज करते हैं.हालांकि हिंदू कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, मिरांडा हाउस, आईपी कॉलेज फॉर वूमन जैसे कुछ कॉलेज हर महीने छात्रों की हाजिरी वेबसाइट पर भी डालते हैं.

Advertisement

बता दें कि विश्वविद्यालय से संबद्ध 68 कॉलेजों के सभी विभागों और संकाय सदस्यों के लिए यह एक केंद्रीकृत एप होगा. कुछ वर्षों तक परीक्षण के बाद विश्वविद्यालय ने पिछले साल स्नातक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी थी और साथ ही मार्कशीट का डिजिटलीकरण भी किया था.

Advertisement
Advertisement