scorecardresearch
 

RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी, दीप‍िका ने 99.8%, तो नव्या मीणा ने हासिल किए 99.6%

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों का ओवरऑल पास प्रतिशत 96.23 प्रतिशत रहा. छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.

Advertisement
X
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared, ऐसे करें चेक
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared, ऐसे करें चेक

RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. आज सुबह राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया.

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 96.23 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं. पिछले साल की तरह इस बार भी [लड़कियों/लड़कों] का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने सफलता का परचम लहराया. बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी नतीजों की पुष्टि की है.

तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत (Stream-wise Data)
विज्ञान (Science): 97.52 प्रतिशत
वाणिज्य (Commerce): 93.64 प्रतिशत
कला (Arts): 97.54 प्रतिशत

साइंस में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में लड़कों से ज्यादा लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं.  साइंस में कुल 287068 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे. साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा. 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं. 178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं. 

Advertisement

.

कॉमर्स में लड़कों का दिखा जलवा

राजस्थान 12वीं बोर्ड  कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट बेहतर रहा. कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट परीक्षा हिस्सा लिया था. कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा.  छात्रों के पास होने का प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 92.82 रहा. 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं. 

आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में बेटियां आगे रहीं. आट्‌र्स में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 583201 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा. 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपनी स्ट्रीम (Science/Arts/Commerce) का चुनाव करें.
अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in

राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही उन छात्रों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं. यदि किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे उसकी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं, तो वह 'स्क्रूटनी' या कॉपियों की 'री-चेकिंग' के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है. इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रति विषय शुल्क जमा करना होगा. स्क्रूटनी की प्रक्रिया परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर पूरी करनी अनिवार्य होती है, जिसके बाद संशोधित अंकतालिका जारी की जाती है.

Advertisement

वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ऐसे विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा का आयोजन करेगा. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अगले 48 घंटों में आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी. इससे छात्रों को अपना कीमती साल बचाने का एक और अवसर मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement