scorecardresearch
 

'न कमा पा रहे हैं, न दूसरी तैयारी कर पा रहे'... KVS, NVS और EMRS के अभ्यर्थियों का छलका दर्द, रिजल्ट का इंतजार जारी!

KVS, NVS एवं EMRS भर्ती परीक्षाओं के हजारों उम्मीदवारों पिछले महीने से ज्यादा समय से Tier-2 परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट न आने की वजह से अभ्यर्थियों में भारी असमंजस, मेंटल प्रेशन और भविष्य को लेकर तरह-तरह के सवाल हैं. aajtak.in से बात कर उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. 

Advertisement
X
परिणामों में देरी से परेशान छात्र.
परिणामों में देरी से परेशान छात्र.

'न किसी दूसरी परीक्षा की तैयारी हो पा रही है और न ही कहीं प्राइवेट नौकरी की हिम्मत जुटा पा रहे हैं... घर वाले पूछते हैं तो कोई जवाब नहीं सूझता.'

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) की भर्ती परीक्षाओं के टियर-2 में शामिल हुए हजारों युवाओं का दर्द आज कुछ ऐसा ही है. पहले दौर की परीक्षाएं समय पर हुईं, टियर-1 के नतीजे भी फटाफट जारी कर दिए गए, लेकिन टियर-2 की परीक्षा के 4 महीने बीत जाने के बाद भी रिजल्ट का कोई अता-पता नहीं है. 'तारीख पर तारीख' और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दफ्तर से मिलने वाले महज 'रिजल्ट अंडर प्रोसेस' वाले एक-टुक जवाब ने अभ्यर्थियों को भयंकर मानसिक तनाव में ढकेल दिया है.

किसी के पिता का एक्सीडेंट हो गया है तो किसी पर घर का अकेला कमाने वाला सदस्य होने की मजबूरी है. आखिर क्यों अटके हैं इन तीनों बड़ी भर्तियों के नतीजे और किस कदर डिप्रेशन में जी रहे हैं छात्र? Aajtak.in से अभ्यर्थियों ने साझा की अपनी आपबीती...

Advertisement

आ रही है केवल तारीख पर तारीख

इसे लेकर छात्र बेहद परेशान हैं. उन्हें परिवार की ओर से प्रेशर का सामना करना पड़ रहा है. परीक्षा देने वाली 27 साल की दीप्ती कहती हैं कि परीक्षा में हो रही देरी से वह किसी और परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रही हैं. परिवार लगातार उनसे पूछ रहा है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा. वह हरियाणा की रहने वाली हैं और इसके पहले EMRS 2023, चंडीगढ़ TGT और PGT, RPSC TGT और PGT समेत कई अन्य परीक्षाएं दे चुकी हैं.

वहीं, राजस्थान के रहने वाले माखन भी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. इसके पहले भी वह RAS, स्कूल लेक्चरर, सहायक आचार्य , LDC समेत कई परीक्षाएं दी हैं. रिजल्ट न आने की वजह से वह बेहद परेशान है. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता नहीं हैं और परिवार चलाने की पूरी जिम्मेदारी उनपर ही है. उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान में आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती में ज्वाइन करना पड़ेगा यदि बाद में kVS में होता है तो एक सीट खराब होगी.

पिता का एक्सीडेंट 

बातचीत के दौरान मनीष ने बताया कि वह लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उनके पिता ट्रक ड्राइवर थे जिनका एक्सीडेंट हो गया है और अब आजीविका चलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि वह REET परीक्षा की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसे छोड़कर KVS NVS SPECIAL EDUCATOR की तैयारी करने लगे लेकिन इसके परिणाम का कोई पता नहीं है. उन्होंने बताया कि रीट परीक्षा की जॉइनिंग भी हो गई है लेकिन इन परीक्षाओं का TIER 2 का रिजल्ट अभी तक नहीं आया जिसकी वजह से फैमिली की तरफ से  पैसे कमाने का बहुत प्रेशर है. जब तक रिजल्ट के बारे में कोई क्लियर टाइमलाइन नहीं मिल जाती तब तक किसी भी तरह की कोई प्राइवेट नौकरी भी नहीं कर और किसी अन्य परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर सकते क्योंकि दोनों परीक्षाओं का सिलेबस अलग-अलग होता है तथा कब परिणाम आएगा इसका कुछ पता नहीं है इस सबको लेकर बहुत ही मानसिक  दबाव की स्थिति है. वहीं, नितेश कुमार मीना ने बताया कि वह पिछले सात साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इस तरह का स्थिति उन्हें और भी ज्यादा दबाव में ला रही है. 

Advertisement

उम्मीदवार कर रहे हैं CBSE से संपर्क 

अभ्यर्थी कई बार संबंधित अधिकारियों और CBSE कार्यालय से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल "Result is under process" कहकर कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई जाती. इस कारण हजारों अभ्यर्थी यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि आगे की तैयारी करें, अन्य भर्तियों पर ध्यान दें या साक्षात्कार की तैयारी शुरू करें. 

बता दें कि EMRS भर्ती के अंतर्गत Tier-1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम लगभग 40 दिनों में 31 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया गया था. लेकिन इसके बाद  Tier-2 (लिखित एवं ऑब्जेक्टिव) परीक्षा 22 से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई, लेकिन चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक परिणामों का ऐलान नहीं किया गया है. 

इसी तरह KVS और NVS के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों के लिए Tier-1 परीक्षा 10-11  जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई था जिसका रिजल्ट 50 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया था. इसके बाद Tier-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई, लेकिन उसका परिणाम भी चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लंबित है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement