scorecardresearch
 

CJP जॉइन करें और पाएं 50 हजार रुपये हर महीने! ऐसे मैसेज आ रहे, लोग ठगे जा रहे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर साइबर ठग एक्टिव हो चुके हैं. CJP मेंबरशिप के नाम पर एक फेक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें मेंबरशिप लेने वालों को हर महीने 50 हजार रुपये कमाने का फर्जी दावा भी किया जा रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
CJP के नाम पर साइबर ठग हुए एक्टिव. (Photo: ITG)
CJP के नाम पर साइबर ठग हुए एक्टिव. (Photo: ITG)

साइबर ठगों ने अब भारत में रहने वाले लोगों को ठगने का एक नया रास्ता खोज लिया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम का साइबर क्रिमिनल्स गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. साइबर ठग लोगों के बैंक खाते में सेंधमारी करने के इरादे से झूठे वादे कर रहे हैं, हर महीने 50 हजार रुपये कमाने का ऑफर दे रहे हैं. ये जानकारी खुफिया सूत्रों से मिली है. 

पाकिस्तान में बैठकर साइबर क्रिमिनल्स फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर CJP से जुड़ने पर 50,00 प्रतिमा कमाने का फर्जी दावा कर रहे हैं.

इंटरनेट पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के नाम से सोशल मीडिया पर स्पॉन्सर्ड विज्ञापन वायरल हो रहा है. विज्ञापन में सीनियर मेंबर बनने का ऑफर है और हर महीने 50 हजार रुपये कमाने का फर्जी वादा किया जा रहा है. 

फर्जी ऑनलाइन पोस्ट में युवाओं को ऑनलाइन आवेदन, नेटवर्क बनाने और कैंपेन में शामिल का इनवाइट दिया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा पोस्ट 

CJP के नाम पर फेक पोस्ट सर्कुलेट हो रहा है. (Photo: ITG)

 

पोस्ट में लिखा है कि Voice of the Lazy & Unemployed और Join the Movement जैसे स्लोगन का इस्तेमाल. 

CJP के नाम पर फेक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है. (Photo: ITG)

 

Advertisement

विज्ञापन में QR कोड और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की मदद से मेंबरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए उकसाया जा रहा है. 

खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान में बैठकर के इस तरीके से बड़े साइबर क्रिमिनल्स जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. खुफिया एजेंसी ने इसके डोमेन को पकड़ा है, जो पाकिस्तान में बैठकर चलाया जा रहा है. 

फर्जी पोस्टर से दूर रहे और खुद का बचाव करें 

युवाओं को इस तरह के फर्जी पोस्टर और विज्ञापनों से दूरी बनानी चाहिए. साथ ही याद रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने वाली सभी जानकारी और पोस्ट 100 परसेंट सच नहीं होते हैं. सोशल मीडिया पर नजर आने वाली जानकारी को हमेशा क्रॉस चेक करना चाहिए. साथ ही ऐसे पोस्ट पर बैंक डिटेल्स आदि को शेयर नहीं करना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement