scorecardresearch
 

Kerala SSLC Result 2019: घर बैठे SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट, keralaresults.nic.in वेबसाइट पर देखें

Kerala  Board 10th Result: केरल शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं या सेकेंडरी स्‍कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) के परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे. आइए जानते हैं घर बैठे SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने का क्या है तरीका...

Advertisement
X
Kerala SSLC Results 2019 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kerala SSLC Results 2019 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Kerala  Board 10th Result: केरल शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं या सेकेंडरी स्‍कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) के परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे. इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है. परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (Kerala  Board 10th Result) चेक कर सकते हैं.

परिणाम जारी होने के साथ ही इंटरनेट पर रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बढ़ जाती है. इस वजह से कई बार छात्रों को वेबसाइट खोलने में समस्या होती है. इंटरनेट के अलावा मोबाइल के जरिए किस तरह आप घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं, इसकी जानकारी हम आपकों दे रहे हैं. आइए आपको बताएं SMS के जरिए कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट (Kerala  Board 10th Result).

SMS के जरिए इस नंबर पर मैसेज भेजें:

KERALA10REGISTRATION NUMBER लिखें और इसे 56263 पर भेज दें.

Advertisement

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट:

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  keralaresults.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2-  फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- रोल नंबर भरें.

स्टेप 4- मांगी गई जानकारियां भरें.

स्टेप 5- सबमिट करें, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्श‍ित होगा.

स्टेप 6-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

Kerala SSLC Results 2019: इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम-

- kerala.gov.in

- keralapareekhabhawan.in

- sslcxam.kerala.gov.in

- results.kite.kerala.gov.in

- keralaresults.nic.in

बता दें कि इस साल लगभग 4.34 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है. KERALA SSLC Results जारी करने के साथ ही बोर्ड की ओर से THSLC, THSLC (जिन छात्रों को सुनने में दिकक्त होती है), SSLC (जिन छात्रों को सुनने में दिकक्त होती है) और AHSLC के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे.

Kerala SSLC Result: रिवैल्युएशन प्रक्रिया

परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड की ओर से जल्द ही रिवैल्युएशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. ऐसे स्टूडेंट्स जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Kerala 10th Results 2019: 2 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र

बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए 2 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र तय किए गए थे. इनमें 18 परीक्षा केंद्र लक्षद्वीप और अन्य खाड़ी देशों में निर्धारित किए गए थे.   

Advertisement
Advertisement