CBSE JEE MAIN 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. फिलहाल अभी पेपर 1 का रिजल्ट जारी किया गया है. पेपर 1 में 11,35,084 छात्र शामिल हुए थे जिसमें 22 ट्रांसजेंडर शामिल थे. 2,31,024 छात्रों ने ये परीक्षा पास की है. जिसमें 18,0331 लड़कियां और 50693 लड़के शामिल है. परीक्षा में कुल 6 उम्मीदवारों ने 350 अंक हासिल किए हैं. जानें जेईई मेन के 10 टॉप रैंक होल्डर्स के बारे में..
ये हैं JEE MAIN के 10 टॉपर्स
1. भोगी सूरज कृष्णा - 350 मार्क्स
2. केवीआर हेमंत कुमार - 350 मार्क्स
3. पार्थ लतुरिया - 350 मार्क्स
4. प्रणव गोयल - 350 मार्क्स
5. गट्टू मित्राया - 350 मार्क्स
6. पवन गोयल - 350 मार्क्स
7. भास्कर अरुण गुप्ता - 345 मार्क्स
8. बाकारापु भारत - 345 मार्क्स
9. सिमरप्रीत सिंह सलूजा - 345 मार्क्स
10. गोसूला विनायक श्रीवर्धन - 341 मार्क्स
जेईई मेन 2018 के लिए कट ऑफ मार्क्स
जनरल कैटेगरी के लिए- 74ओबीसी / एनसीएल कैटेगरी- 45
एससी कैटेगरी- 29
एसटी कैटेगरी- 34
पीडब्ल्यूडी कैटेगरी- 35
आपको बता दें, पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जारी किए जा सकते हैं, लेकिन रिजल्ट में देरी हुई और शाम को 6 बजे के बाद जारी किया गया.
कैसे देखें अपना रिजल्ट
- अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं.
- उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और अपना रिजल्ट देख लें.
इस पर क्लिक करके डायरेक्ट देखें रिजल्ट..
क्या है JEE परीक्षा
हर साल देशभर में मौजूद NIT, IIT जैसे बड़े संस्थानों में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के कोर्स में दाखिले के लिए सीबीएसई JEE परीक्षा का आयोजन करवाती है. इसके अंदर दो एंट्रेंस टेस्ट होता है. पहला JEE Main और दूसरा JEE Advanced.