scorecardresearch
 

क्या NEET में इस बार किसी को नहीं मिले 720 में से 720 नंबर? खत्म हो गए हैं सारे टॉपर!

नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. इसके साथ ही छात्रों के लिए आगे का रास्ता खुल गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही टॉपर की कहानियां सामने आ रही है. लेकिन एक सवाल जो हर किसी के मन में खड़ा हो रहा है वह ये है कि क्या इस साल किसी भी छात्र  के नीट परीक्षा में 720 नंबर में से 720 नंबर नहीं आए? जहां 715 नंबर के साथ ही टॉपर्स सामने आए हैं, वहीं दूसरी ओर लोग सवाल कर रहे हैं कि जब इस साल 720 नंबर नहीं आए हैं, तो दो साल पहले कैसे ये हो गया था कि एक साथ 67 छात्रों के 720 में से 720 नंबर आ गए थे? क्या अब देश से सारे टॉपर खत्म हो गए हैं? 

Advertisement
X
क्या इस साल किसी छात्र के नहीं आए 720 में से 720 नंबर?
क्या इस साल किसी छात्र के नहीं आए 720 में से 720 नंबर?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. नतीजे आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा एक सवाल की हो रही है वह ये है कि क्या इस बार किसी भी छात्र को 720 में से 720 अंक नहीं मिले, जबकि दो साल पहले कई अभ्यर्थियों ने पूरे अंक हासिल किए थे. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अब NEET में टॉपर खत्म हो गए हैं? बता दें कि इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंकज बंसल ने संयुक्त रूप से टॉपर बनें हैं. दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं, खास बात यह है कि इस साल 690 से अधिक अंक पाने वाले ने 138 उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है.      

जब 67 छात्रों को मिले थे 720 नंबर 

ये सवाल इस समय इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि दो साल पहले यानी 2024 में NTA ने 67 छात्रों को 720 में से 720 नंबर दिए थे. पहले नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून को जारी होने वाला था लेकिन एनटीए ने 10 दिन पहले यानी 4 जून को ही रिजल्ट का ऐलान कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे. इस रिजल्ट में 67 छात्रों को 720/720 नंबर मिले थे. हालांकि, नीट यूजी में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था. 

इस साल किसी को नहीं मिले पूरे नंबर 

NEET UG 2026 में इस बार किसी भी छात्र को 720 में से पूरे 720 अंक नहीं मिले हैं. हालांकि, टॉपर्स में अच्छा मुकाबला देखने को मिला है. इस साल के टॉपर को 715 नंबर मिले हैं लेकिन वहीं,  पिछले साल टॉपर 686 अंक के साथ पहले स्थान पर था यानी इस बार टॉप स्कोर 29 अंक अधिक रहा. साल 2019, 2022, 2025 और अब 2026 में कोई भी छात्र को पूरे अंक नहीं मिले थे. 

Advertisement

कैसी थी इस बार की परीक्षा? 
  
इस बार नीट परीक्षा का लेवल काफी कॉम्‍पटेटिव रहा था. छात्रों के मुताबिक, 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के मुकाबले 21 जून वाली परीक्षा अधिक कठिन थी. पूरे देश में केवल 19 छात्रों ने 700 से अधिक नंबर हासिल किए हैं. वहीं, 690 से अधिक नंबर लाने वाले छात्रों की संख्या 138 रही. इन 138 अभ्यर्थियों में से 93 प्रतिशत से अधिक ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने पहली बार NEET परीक्षा दी थी. 

690 से अधिक नंबर पाने वाले 10 उम्मीदवार  

जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक, पहले 20 स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवार की बात करें तो- 

पहला स्थान 

पंजाब के आर्यन गुप्ता (99.9999 पर्सेंटाइल,जनरल) और हरियाणा के पंकज बंसल (99.9999 पर्सेंटाइल,जनरल) रहे . 

तीसरा स्थान

तीसरे स्थान पर राजस्थान के उत्तमलक्ष्य गोयल (99.99985, जनरल) रहे.

चौथे स्थान 

बिहार के आयुष भल्लोटिया(99.99965, जनरल) रहे.

पांचवें स्थान

महाराष्ट्र के कृशांग श्रवण कृष्णा (99.99965, OBC-EWS) रहे.

छठे स्थान

बिहार की रिया रंजन(99.99965,OBC-EWS) रहीं.

सातवें स्थान

उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे(99.99965, जनरल) रहे.

आठवें स्थान 

पंजाब की गीतिका सर्रन(99.99915,जनरल) रहीं.

नौवें स्थान 

राजस्थान के गौरव सिंह(99.99915, OBC-EWS) रहे.

दसवें स्थान

महाराष्ट्र के मोहनीश मारुति भोसले(99.99915,जनरल) रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement