scorecardresearch
 

NEET PG 2026: बदल गई एडमिट कार्ड की तारीख, अब 25 अगस्त को जारी होंगे हॉल टिकट

NBEMS ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि असम और मेघालय से मिले अनुरोधों और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. इसके चलते अब एडमिट कार्ड 24.08.2026 के बजाय 25.08.2026 को जारी किए जाएंगे.

Advertisement
X
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड 25 अगस्त को रि‍लीज होंगे (Image: PTI)
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड 25 अगस्त को रि‍लीज होंगे (Image: PTI)

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET-PG 2026) के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया है. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड आज (24 अगस्त) के बजाय कल यानी 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा.

लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. बता दें कि परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी 12 अगस्त को ही जारी कर दी गई थी, जिससे छात्रों को अपने परीक्षा शहर का पता पहले ही चल चुका है.

तारीख बदलने की क्या रही वजह?

NBEMS ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि असम और मेघालय से मिले अनुरोधों और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. इसके चलते अब एडमिट कार्ड 24.08.2026 के बजाय 25.08.2026 को जारी किए जाएंगे.

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपडेट्स के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अनपुष्ट खबरों से बचें.

Advertisement

NEET PG 2026 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए ‘NEET PG 2026’ टैब पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, वहां एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
अपनी मांगी गई जानकारी (लॉगिन डिटेल्स) दर्ज करें और सबमिट करें.
आपका NEET PG 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

30 अगस्त को नए पैटर्न पर होगी परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है. नए पैटर्न के तहत उम्मीदवारों को 210 मिनट में 180 सवालों के जवाब देने होंगे, जबकि पिछले पैटर्न में 200 सवाल पूछे जाते थे. इस बदलाव से छात्रों को हर सवाल को हल करने के लिए पहले से थोड़ा ज्यादा समय मिलेगा, हालांकि परीक्षा की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement