scorecardresearch
 

ICT मुंबई के हॉस्टल में केम‍िकल इंजीन‍ियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के छात्र सिद्धेश पाटिल ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना मानसिक स्वास्थ्य और तकनीकी संस्थानों में छात्रों के दबाव पर नए सवाल खड़े करती है. IIT बॉम्बे में हालिया छात्र मौत के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है_

Advertisement
X
ITC कैंपस में मेंटल हेल्थ और सिस्टम पर उठे सवाल (AI-genearted image)
ITC कैंपस में मेंटल हेल्थ और सिस्टम पर उठे सवाल (AI-genearted image)

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार मुंबई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. संस्थान के माटुंगा परिसर स्थित हॉस्टल के कमरे में केमिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.   

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस इस दुखद घटना के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई पुलिस शाम 5:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आधिकारिक जानकारी साझा करेगी.   

अन्य मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार छात्र लंबे समय से ड‍िप्रेशन में चल रहा था, उसने कुछ घंटे पहले ही डॉक्टर को मैसेज करके बताया था कि उसे सुसाइडल थॉट आ रहे हैं. डॉक्टर की जानकारी पर उसके पेरेंट्स हॉस्टल के ल‍िए रवाना हुए थे जहां उन्हें बेटा मृत अवस्था में मिला. 

कैंपस में मेंटल हेल्थ और सिस्टम पर उठे सवाल

यह दुखद घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब पड़ोसी संस्थान आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में भी एक द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत के बाद से छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. एक के बाद एक सामने आ रहे इन मामलों ने देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई के तनाव, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और संस्थागत जवाबदेही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.   

Advertisement

फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सिद्धेश ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया. क्या वह किसी मानसिक या अकादमिक दबाव में था, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही हो सकेगा.   
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement