scorecardresearch
 

पूर्णिया में कल महागठबंधन की रैली, यूनिवर्सिटी ने स्थगित कर दिया ग्रेजुएशन का Exam

पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को होने वाली ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा स्थगित कर दी है. अब यह परीक्षा 15 मार्च को होगी. दरअसल 25 फरवरी को बिहार के महागठबंधन दलों की पूर्णिया में रैली है. यूनिवर्सिटी ने इसी रैली के कारण यह फैसला लिया है.

Advertisement
X
2024 लोकसभा के लिए चुनावी शंखनाद करेगा महागठबंधन (फाइल फोटो)
2024 लोकसभा के लिए चुनावी शंखनाद करेगा महागठबंधन (फाइल फोटो)

बिहार में महागठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करने जा रहा है. इसकी शुरुआत 25 फरवरी को मुस्लिम बहुल सीमांचल के पूर्णिया से होने जा रही है. चुनावों के मद्देनजर 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की ओर से एकजुटता रैली आयोजित की गई है. इस रैली के कारण पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने 25 फरवरी को होने वाली ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा स्थगित कर दी है.

यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी कर बताया कि स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा 2022 की दिनांक 25.02.2023 को होने वाली परीक्षा महागठबंधन रैली आयोजित होने के कारण स्थगित की जाती है. परीक्षा नियंत्रक के नोटिस के मुताबिक अब यह परीक्षा 15 मार्च को पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समयानुसार आयोजित होगी.

पूर्णिया यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने जारी किया नोटिस

रैली में इस दल के नेता होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत महागठबंधन के सभी 7 घटक दलों के बड़े नेता रैली में शामिल होंगे. इस रैली के बारे में घोषणा महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पिछले महीने कहा था कि इस रैली में पूर्णिंया, किशनगंज, अररिया, कटिहार के अलावा सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिले के नेता और कार्यकर्ता समेत गरीब, वंचित समाज को जोड़ने वाले सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे.

Advertisement

इसलिए की जा रही रैली

जगदानंद सिंह ने कहा था कि जिस तरह से साम्प्रदायिक और उन्मादी शक्तियों के द्वारा देश और राज्य में माहौल खराब करने की साजिश चल रही है, उसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर वैसी ताकतों को जवाब देने की जरूरत है.

खास है पूर्णिया का रंगभूमि मैदान

पूर्णिया के इसी रंगभूमि मैदान में पिछले साल सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली हुई थी. इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने घोषणा की थी कि जहां भी अमित शाह बिहार में सभा करेंगे, महागठबंधन भी उसी जगह पर जनसभाएं करेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement