बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा इसी 26 जुलाई यानी रविवार को आयोजित होनी थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इसे फिलहाल टाल दिया है.
परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित की जाती है. परीक्षा के आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.
जल्द जारी होगी नई परीक्षा तिथि
बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे नई परीक्षा तिथि से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. नई तारीख की घोषणा अलग से नोटिस जारी कर की जाएगी.
1230 पदों पर होनी है भर्ती
BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के तमाम विभागों में कुल 1230 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.
राजस्व पदाधिकारी - 365 पद
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी - 130 पद
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी- 101 पद (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
वरीय उप समाहर्ता- 100 पद
राज्यकर सहायक आयुक्त- 76 पद
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी- 70 पद
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष- 32 पद
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO)- 20 पद
बैकलॉग के 15 पद भी इसी परीक्षा से भरे जाएंगे.
आयोग की सलाह
आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस का इंतजार करें. परीक्षा से जुड़ी सभी ताजा जानकारी और नई परीक्षा तिथि केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.