scorecardresearch
 

SSC Constable Vacancy 2023: 12वीं पास के लिए दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की 7547 वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज बंद होने वाली है.

Advertisement
X
एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023
एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Delhi Police Recruitment) 2023 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 7 हजार से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे.

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) परीक्षा-2023  के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार 30 सितंबर 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर कर सकते हैं. उम्मीदवार 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे. कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर, 2023 में आयोजित होने वाली है.

Delhi Police Constable Vacancy 2023: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

  • कॉन्स्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष: 4453
  • कॉन्स्टेबल (Exe.) - पुरुष (भूतपूर्व सैनिक (अन्य) (बैकलॉग SC- और ST- सहित): 266
  • कॉन्स्टेबल (एक्सई.)-पुरुष (भूतपूर्व सैनिक [कमांडो (पैरा-3.1)] (बैकलॉग एससी- और एसटी- सहित): 337
  • कॉन्स्टेबल (कार्यकारी)-महिला: 2491

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए. सेवारत, सेवानिवृत्त या मृत दिल्ली पुलिस कार्मिकों/ दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ और बैंड्समैन, बिगुलर्स के बेटे/बेटियों के लिए योग्यता में 11वीं उत्तीर्ण तक की छूट दी गई है. उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
 

Advertisement

एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023: ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, "दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला की सूचना" पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग-इन डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 5: एक बार फीस जमा होने पर, कंफर्मेशन पेज डाउनलोड पर क्लिक करें.
स्टेप 6: आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये है. आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement