scorecardresearch
 

उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सुरिंदर चौधरी बने रहेंगे डिप्टी CM

जम्मू-कश्मीर में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. सुरिंदर कुमार चौधरी डिप्टी सीएम के पद पर बने रहेंगे. उन्हें पांच विभागों की जिम्मेदारी मिली है. अली मोहम्मद सागर, सकीना इट्टू, जावेद अहमद डार, सैफुल्लाह मीर, शमीम फिरदौस, अल्ताफ अहमद वानी और जावेद अहमद राणा को भी अलग-अलग विभाग सौंपे गए हैं.

Advertisement
X
जम्मू-कश्मीर में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम बने रहेंगे. (Photo: ITG)
जम्मू-कश्मीर में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम बने रहेंगे. (Photo: ITG)

जम्मू-कश्मीर में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी अपने पद पर बने रहेंगे. उन्हें लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं भवन), उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम एवं रोजगार और कौशल विकास समेत पांच विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

अली मोहम्मद सागर को राजस्व विभाग, बिजली विकास विभाग, कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य, आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण और चुनाव विभाग सौंपा गया है. सकीना इट्टू को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

जावेद अहमद डार को कृषि उत्पादन, वित्त, खनन और सहकारिता विभाग दिया गया है. सैफुल्लाह मीर को योजना, विकास एवं निगरानी, संस्कृति और युवा सेवा एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है. शमीम फिरदौस को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और जल शक्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है. अल्ताफ अहमद वानी को वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण के साथ ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग सौंपा गया है. जावेद अहमद राणा को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जनजातीय मामले और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला के कैबिनेट विस्तार से NC में बगावत, BJP का दावा- संपर्क में 9 नाराज विधायक

Advertisement

बीजेपी के संपर्क में होने की चर्चा भी रही

मंत्रिमंडल में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर की राजनीति में विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की चर्चा भी सामने आई थी. बीजेपी ने दावा किया था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ विधायक उसके संपर्क में हैं. पार्टी ने इसे नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर मतभेदों से जोड़कर भी देखा था. अब विभागों के बंटवारे के साथ सुरिंदर कुमार चौधरी डिप्टी सीएम के पद पर बने रहेंगे, जबकि अन्य मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement