एसएससी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के अधीन एक संगठन है जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है.
यह आयोग कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) का एक संलग्न कार्यालय है जिसमें अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक शामिल हैं (SSC Officers). उनका पद भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर के बराबर है.
संसद में प्राक्कलन समिति ने अपनी 47वीं रिपोर्ट (1967-68) में निम्न श्रेणी के पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए एक सेवा चयन आयोग की स्थापना की सिफारिश की. बाद में, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में, 4 नवंबर 1975 को भारत सरकार ने अधीनस्थ सेवा आयोग नामक एक आयोग का गठन किया. 26 सितंबर 1977 को अधीनस्थ सेवा आयोग का नाम बदलकर कर्मचारी चयन आयोग कर दिया गया. कर्मचारी चयन आयोग के कार्यों को भारत सरकार द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत मंत्रालय के माध्यम से और 21 मई 1999 को फिर से परिभाषित किया गया. फिर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का नया संविधान और कार्य 1 जून 1999 से लागू हुआ (Formation of SSC).
हर साल एसएससी विभिन्न सरकारी नौकरियों में अराजपत्रित अधिकारियों की भर्ती के लिए एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है (SSC Exams).
मई का महीना छात्रों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. NEET, CBSE, SSC और CUET UG परीक्षाओं का आयोजन तो हुआ लेकिन इन चारों परीक्षा में अलग-अलग वजहों से विवाद देखने को मिला. कहीं पेपर लीक हुआ तो कहीं तकनीकी खामी के कारण परीक्षा को दोबारा करवाने की नौबत आ गई. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि एक महीने में सबसे बड़ी चार परीक्षाओं आयोजन हुआ, जो सही से नहीं हो पाई. क्यों?
सरकारी नौकरी की लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता कई सारी वैकेंसी लेकर आया है. SSC CGL समेत कई अन्य विभागों में 20,866 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें.
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में एसएससी कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रशासनिक त्रुटियों के कारण भारी अफरा-तफरी मची. प्रयागराज में कंप्यूटर की संख्या से दोगुने छात्रों को बुलाए जाने से हिंसा भड़क उठी, जबकि मुजफ्फरपुर में बिना नोटिस परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने हंगामा किया. गोरखपुर में सीट मिसमैच के कारण अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.
SSC CGL 2026 परीक्षा में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब टियर-1 और टियर-2 की परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू किया गया है. इसके जरिए मैथ्स और रीजनिंग जैसे विषयों के लिए केवल 15 मिनट का समय दिया जाएगा. इसके बारे में मालूम चलते ही छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई है.
परीक्षा प्रणाली को हैक नहीं किया गया था बल्कि कंपनी के सर्वर को बाईपास कर प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल किया जाता था. इसके बाद स्क्रीन शेयरिंग व्यूवर एप के जरिए परीक्षा का पेपर बाहरी सॉल्वर तक पहुंचाया जाता था. बाहरी सॉल्वर सवाल हल करके अभ्यार्थियों को उत्तर उपलब्ध कराते थे. इस गिरोह ने सीएपीएफ, एसएसएफ कांस्टेबल, जी और असम राइफल्स राइफलमैन परीक्षा 2026 में सेटिंग कराने का झांसा दिया था.
सरकारी नौकरी पाने के सपनों को पूरा करने के नाम पर एसएससी परीक्षा में पास कराने के लिए एक बड़े हाई टेक रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. उप एसटीएफ ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो ऑनलाइन परीक्षा में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को जाली तरीके से पास कराने का दावा करते थे. यह रैकेट लाखों रुपये की डील के जरिए संचालित हो रहा था और कई अभ्यर्थियों को इसके जरिए फायदा मिला.
सरकारी नौकरी के सपनों का सौदा... SSC परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों की डील. और पर्दे के पीछे चल रहा हाईटेक एग्जाम रैकेट. यूपी STF ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो ऑनलाइन परीक्षा में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को पास कराने का दावा करता था.
दशक कोई भी रहे लेकिन भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज हमेशा बना रहता है. लोग इसे अपने सम्मान से जोड़कर देखते हैं. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. कर्मचारी चयन आयोग ने करीब 12,256 पदों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 21 मई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
सोशल मीडिया स्टार असहाब अंसारी ने SSC CGL 2025 में आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट की नौकरी हासिल की है, जबकि उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक सक्रिय फॉलोअर्स हैं. उनके फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि क्या सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की कमाई सरकारी नौकरी से अधिक होती है.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की CGL परीक्षा इस साल कई वजहों से चर्चा में रही. इसमें सबसे बड़ा कारण रहा कट-ऑफ में गिरावट माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सफलता का मौका मिला है. हालांकि, युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है.
क्या आप भी प्राइवेट नौकरी करते हैं लेकिन सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं? अगर हां, तो इसके लिए कुछ ऐसी प्राइवेट जॉब कर सकते हैं, जो आपके सरकारी नौकरी की तैयारी में बाधा नहीं बनेगी. इसके साथ ही आपको तैयारी के टिप्स भी देंगे.
अप्रैल 2026 में कई महत्वपूर्ण त्योहार, बैंक छुट्टियां और जागरूकता दिवस शामिल हैं. ये महीना छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए खास माना जाता है. सभी जरूरी तिथियों की जानकारी यहां एक साथ आसानी से देखी जा सकती है.
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यह परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होगी और जनवरी से लेकर मार्च, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी.
एसएससी ने 2026 के लिए CAPF, असम राइफल्स और SSF में जीडी कांस्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू की है. 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है, जबकि परीक्षा फरवरी–अप्रैल 2026 के बीच होगी.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के लिए कुल 7,948 पदों पर भर्ती के लिए टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है.
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने सोमवार रात सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 3,500 "दागी" गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची जारी की. ये कर्मचारी उन लगभग 26,000 लोगों में शामिल हैं जिनकी नौकरियां अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दी गई थीं.
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में एसएससी एसआई अंतिम परिणाम 2024 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2024 में सब-इंस्पेक्टर के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं.
SSC CHSL Tier 1 Exam Date: SSC CHSL टियर 1 परीक्षा शुरू में 8 सितंबर से 18 सितंबर के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन आयोजित नहीं की गई थी.
सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है. नई प्रणाली के तहत अब उम्मीदवारों की तुलना उनकी शिफ्ट के आधार पर पर्सेंटाइल से की जाएगी.
SSC CGL Tier 1 exam SSC CGL टियर 1 परीक्षा 12 सितंबर, 2025 से शुरू होगी. आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट जारी करेगा. इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगी.
West Bengal SSC Exam: 7 सितंबर को हुई पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग परीक्षा में बिहार, उत्तर प्रदेश के कैंडिडेट्स ने भी हिस्सा लिया.