scorecardresearch
 

55 साल में सरकारी नौकरी, नहीं होगा कोई एग्जाम, मिलेगा 1.60 करोड़ का पैकेज, क्या आपने किया आवेदन? 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहद खास मौका है. SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत कई पदों पर हायरिंग होगी. चयन होने वाले उम्मीदवार को 1.60 करोड़ का पैकेज मिलेगा. 

Advertisement
X
SBI ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी.
SBI ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी.

बैंक में सीनियर लेवल पर काम करने का अनुभव है और अब बेहतर पैकेज वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की यह भर्ती आपके लिए खास हो सकती है. बैंक ने कई वरिष्ठ पदों पर फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत नियुक्तियों के लिए भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इसमें 55 साल तक की उम्र वाले योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से जुड़ी जानकारी SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर देख सकते हैं.

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

इस भर्ती में बैंक ने कई वरिष्ठ और तकनीकी पदों को शामिल किया है. इनमें जीएम एंड चीफ एआई ऑफिसर, डीजीएम (रिस्क एंड ऑपरेशनल एनालिटिक्स), डीजीएम (एआई गवर्नेंस एंड कंप्लायंस), एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट जैसे पद हैं. इन पदों के लिए संबंधित अनुभव और निर्धारित योग्यता जरूरी होगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तें जरूर जांचनी चाहिए.

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

SBI की इस भर्ती में उम्मीदवारों को रिटन एग्जाम नहीं देना होगा. चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, जो 100 अंकों का होगा. उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जा सकती है. इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने काम के अनुभव, तकनीकी जानकारी और संबंधित पद की जिम्मेदारियों से जुड़े सवालों की तैयारी करनी चाहिए.

Advertisement

सालाना पैकेज 1.60 करोड़ रुपये तक

इस भर्ती में मिलने वाला सालाना सीटीसी पद के हिसाब से अलग-अलग है. जीएम एंड चीफ एआई ऑफिसर के पद के लिए सालाना पैकेज 1.60 करोड़ रुपये तक बताया गया है. डीजीएम के पदों पर यह 1.20 करोड़ रुपये तक हो सकता है. वहीं, एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट के लिए सालाना सीटीसी 90 लाख रुपये तक रखा गया है.

पैकेज में 90 फीसदी हिस्सा फिक्स्ड पे और 10 फीसदी हिस्सा वेरिएबल पे का होगा. इसके अलावा, सालाना इंक्रीमेंट 5 फीसदी तक हो सकता है. वास्तविक वेतन और अन्य शर्तें संबंधित पद और आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार होंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement