scorecardresearch
 

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का बड़ा मौका! NHSRCL ने निकाली वैकेंसी, आवेदन से लेकर सैलरी तक...जानें सबकुछ

Bullet Train Project: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को गति देने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 224 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें जूनियर इंजीनियर, स्टेशन/ट्रेन मैनेजर और डिपो/ऑपरेशंस कंट्रोलर जैसे पद शामिल हैं.

Advertisement
X
NHSRCL Recruitment for Bullet Train Project (Photo By- अंकित कुमार द्विवेदी (ITGD)
NHSRCL Recruitment for Bullet Train Project (Photo By- अंकित कुमार द्विवेदी (ITGD)

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को चलाने वाली संस्था नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. कंपनी ने कुल 224 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इनमें 209 नॉन-एक्जीक्यूटिव पद और 15 एक्जीक्यूटिव पद शामिल हैं. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मजबूती देने और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए यह भर्ती की जा रही हैं. 

NHSRCL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर, स्टेशन/ट्रेन मैनेजर और डिपो/ऑपरेशंस कंट्रोलर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है. सिविल/ट्रैक इलेक्ट्रिकल, S&T (सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम), रोलिंग स्टॉक, AFC (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) समेत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती की जाएगी. 

वहीं, स्टेशन/ट्रेन मैनेजर के लिए 55 पद और डिपो/ऑपरेशंस कंट्रोलर के लिए 5 पद पर वैकेंसी है. एक्जीक्यूटिव पद के अतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी (IT), सेफ्टी विभाग में 15 पद भरे जाएंगे.

कौन आवेदन कर सकता है?

  • उम्र सीमा: 31 मई 2026 तक अधिकतम  आयु 45 वर्ष हो.
  • अनुभव: रेलवे, मेट्रो या RRTS में ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) का कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है.
  • योग्यता: संबंधित क्षेत्र में 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए.

कितना मिलेगा वेतन? 
IDA पे स्केल के अनुसार, ₹40,000 से ₹1,25,000 तक (NE-4 लेवल) + अन्य भत्ते जैसे HRA, मेडिकल आदि सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही ₹3 लाख का सिक्योरिटी बॉन्ड (4 साल की सेवा के लिए) भी मिलेगा.

Advertisement

आवेदन कैसे करें?
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nhsrcl.in पर जाना होगा.

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 नॉन-एक्जीक्यूटिव के लिए और 9 जुलाई 2026 एक्जीक्यूटिव के लिए है.

आवेदन शुल्क की बात करें तो ₹400 (UR, EWS, OBC के लिए) और SC/ST/महिलाओं को शुल्क से छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयन होगा.

यह भर्ती मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए निकाली गई है. NHSRCL के मुताबिक, चयनित उम्मीदवार भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में सीधे योगदान देंगे. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी पढ़ें और समय रहते आवेदन कर दें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement