scorecardresearch
 

CTC 36 लाख, लेकिन कम है सैलरी! टेक्नीशियन का ऑफर लेटर देख चकराया यूजर्स का दिमाग

नई नौकरी शुरू होने से पहले ऑफर लेटर का इंतजार करते हैं लेकिन हाल में जो घटना सामने आई है जिसने हर किसी का दिमाग घूम गया है. आजकल नौकरी का पैकेज देखकर लोग उसे बेहतर मान लेते हैं, लेकिन कई बार बड़ी CTC का मतलब ज्यादा इन-हैंड सैलरी नहीं होती. ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम के एक टेक प्रोफेशनल के साथ सामने आया. करीब 5.8 साल के अनुभव वाले इस कर्मचारी को मुंबई में 36 लाख रुपये सालाना CTC वाली नौकरी का ऑफर मिला. 

Advertisement
X
Gurugram techie Offer Letter Confused
Gurugram techie Offer Letter Confused

नई नौकरी का ऑफर मिलने पर लोग आमतौर पर सबसे पहले CTC देखते हैं. लेकिन कई बार बड़ा पैकेज होने के बावजूद हाथ में मिलने वाली सैलरी कम हो सकती है. ऐसी ही स्थिति गुरुग्राम के एक टेक प्रोफेशनल के सामने आई है. एनालिटिक्स और डेटा साइंस की फील्ड में करीब छह साल का अनुभव रखने वाले इस इंजीनियर को एक आकर्षक जॉब ऑफर मिला, लेकिन ऑफर लेटर के साथ आई सैलरी स्ट्रक्चर को देखकर वह खुद दुविधा में पड़ गए. इसके बाद उन्होंने सलाह लेने के लिए रेडिट पर अपनी स्थिति साझा की जिसपर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. 

तकनीकी एक्सपर्ट ने बताया कि वह फिलहाल गुरुग्राम में 25.25 लाख रुपये सालाना का फिक्स्ड CTC कमा रहे हैं. टैक्स, पीएफ, एनपीएस और फूड कूपन जैसी कटौतियों के बाद उनके हाथ में हर महीने करीब 1.72 लाख रुपये आते हैं. 

पोस्ट कर बताई घटना 

यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखा कि मैं फिलहाल गुड़गांव में रहता हूं. मुझे एनालिटिक्स और डेटा साइंस में लगभग 5.8 साल का अनुभव है और मेरा मौजूदा सीटीसी 25.25 लाख रुपये प्रति वर्ष है, जो पूरी तरह से निश्चित है. इसलिए मुझे हर महीने 1.72 लाख रुपये इन हैंड मिलते हैं. हाल ही में इस पेशेवर को मुंबई स्थित एक कंपनी से सीनियर डेटा साइंटिस्ट जेन एआई के पद के लिए 36 लाख रुपये प्रति वर्ष का आकर्षक सीटीसी का ऑफर मिला. पहले तो उन्हें 36 लाख की CTC देख खुशी मिली लेकिन सैलरी स्ट्रक्चर को ध्यान से देखने के बाद उन्हें कुछ ऐसा दिखा जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी. 

Advertisement

रेडिट पोस्ट

6 लाख का शामिल है वैरिएबल पे 

यूजर ने बताया कि नए जॉब ऑफर में 6 लाख रुपये का वैरिएबल पे शामिल है, जो साल के अंत में बोनस के रूप में मिलेगा. इसलिए टेक प्रोफेशनल ने केवल 30 लाख रुपये के फिक्स्ड सैलरी के आधार पर अपनी मासिक इन-हैंड सैलरी की गणना की. उनके अनुसार, नई नौकरी में हर महीने करीब 1.68 लाख रुपये हाथ में आएंगे, जो उनकी मौजूदा सैलरी से लगभग 4,000 रुपये कम है. यही, वजह है कि 36 लाख रुपये का बड़ा CTC होने के बावजूद उनकी मासिक कमाई कम दिखाई दे रही है. इसके अलावा, गुरुग्राम से मुंबई शिफ्ट होने की संभावना ने भी उनके फैसले को मुश्किल बना दिया है. 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका पद सीनियर एनालिस्ट, बिजनेस इंटेलिजेंस है, जबकि नई नौकरी में उन्हें सीनियर डेटा साइंटिस्ट – जेन एआई की भूमिका मिलेगी. 

यूजर्स ने दिया प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी राय दी है. एक यूजर ने सलाह दी कि ऑफर लेटर स्वीकार करने से पहले यह पता कर लेना चाहिए कि कंपनी आमतौर पर कितना वैरिएबल पे देती है. उनका कहना था कि अगर कंपनी वैरिएबल पे का अधिकांश हिस्सा भी देती है, तो सालाना आय काफी बढ़ सकती है और भविष्य में ज्यादा CTC होने का फायदा अगली नौकरी में भी मिल सकता है.

Advertisement

वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि मुंबई में रहने का खर्च गुरुग्राम की तुलना में ज्यादा है.  किराया, यात्रा और अन्य खर्च बढ़ने से बड़ी CTC का फायदा कम हो सकता है. वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि 4000 रुपये का अंतर बहुत बड़ा नहीं होता है. उनके अनुसार, सीनियर डेटा साइंटिस्ट – जेन एआई जैसी भूमिका भविष्य में बेहतर करियर अवसर और अधिक सैलरी दिला सकती है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कंपनी से रिलोकेशन बेनिफिट्स के बारे में पूछना चाहिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement