ये सत्यवचन है कि जब आप डेस्क जॉब करना शुरू कर देते हैं तो आप चाहे कितने भी स्लिम क्यों ना हों, 8 से 9 घंटों तक बैठकर काम करने से फर्क आपकी स्लिम कमर पर जरूर पड़ता है. अगर आप भी डेस्क जॉब कर रहे हैं और पेट निकलने का डर सता रहा है तो इन टिप्स से मिलेगा सॉल्यूशन..
1. सबसे पहले कुर्सी पर बैठने की पॉजिशन ठीक करें. बैठते समय पूरी तरह कुर्सी का सहारा न लें.
2. काम करते करते भूख तो लग ही जाती है, लेकिन अपनी कमर और अपने पेट की परवाह है तो डेस्क पर बैठकर खाने से बचें.
3. सारा दिन डेस्क से चिपककर ना बैठें. कुछ देर के लिए डेस्क से डेस्क से उठ जाएं.
4. अगर आप कम्पयूटर की बजाए लैपटॉप पर काम कर रहे हैं तो लैपटॉप को ऐसी जगह पर रखें जहां आप खड़े होकर काम कर सकते हैं. ऐसा करने से पेट निकलने के चांस कम हो जाएगें.
5. डेस्क पर जितना कम हो सके उतना कम खाना खाएं, लेकिन पानी पीना बिल्कुल बंद न करें.