scorecardresearch
 

जब ऑफिस में पसंद आने लगे दूसरा डिपार्टमेंट...

अगर आपको लग रहा है ऑफिस में किसी और डिपार्टमेंट में आप अपना 100% दे सकते हैं तो थोड़ी हिम्मत जोड़कर और बोल दो बॉस को.शायद दूर हो जाए आपकी प्रॉब्लम...  

Advertisement
X
career confusion
career confusion

कई बार ऐसा होता है कि नौकरी शुरू करने के बाद ऑफिस में आपको एहसास होता है कि आपकी रुचि किसी दूसरे डिपार्टमेंट में है. पर आपको समझ नहीं आता कि क्या करें, ०तो घबराएं नहीं बल्कि इन टिप्स के साथ ऐसे करें सिचुएशन को हैंडल.

1. सबसे पहले आप खुद को शांत रखें, साथ ही काम करना बिल्कुल बंद ना करें.

2. मान लिया उस डिपार्टमेंट में काम करने में आपकी रुचि कम है लेकिन ये ना भूलें की हर काम कुछ-न-कुछ सिखाता ही है.


3. जिस डिपार्टमेंट में रुचि रखते हैं तो उससे संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें.

4. अगर आपको लग रहा है कि आप अपने डिपार्टमेंट में काम करके खुश नहीं हैं, तो बॉस से बात करें. नौकरी जाने का ख्याल जरूर मन में आयेगा लेकिन ये ना भूलें सवाल आपके फ्यूचर का भी है.

5. बॉस से बात करते समय सावधानी जरूर बरतें.गलती से भी ये ना बोलें कि काम करने में रूचि नहीं है बल्कि यह बोल सकते हैं आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं अपने बेहतर करियर के लिए..

 

Advertisement
Advertisement