राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वर्ष 2026 के रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों की एक विषय में कमपार्मेंट आई थी, बोर्ड ने उनके लिए पूरक परीक्षा के आवेदन से जुड़ी शेड्यूल जारी कर दिया है. जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे, वे अब सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म 15 अप्रैल से भरवाए जाएंगे. हालांकि, आवेदन शुल्क का भुगतान 10 अप्रैल तक किया जाना है. वहीं, 7 मई से प्रायोगिक और 14 मई से सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होंगी. दसवीं में सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 27 हजार 678 परीक्षार्थी हैं. जबकि प्रवेशिका के लिए 402 परीक्षार्थियों को माना गया है. 12वीं कक्षा में ऑर्ट्स स्ट्रीम नेम कुल 5 हजार 970, साइंस स्ट्रीम में 2 हजार 9 और कॉमर्स में 121 तथा वरिष्ठ उपाध्याय के लिए 70 परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम दिया गया है.
बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक निर्धारित की गई है. इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन की व्यवस्था रहेगी. जबकि 28 अप्रैल से पूरक परीक्षा प्रारम्भ होने तक असाधारण विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इस परीक्षा के लिए केवल वहीं छात्र आवेदन कर सकते हैं जो, अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं.
आवेदन शुल्क का विवरण
वहीं, बोर्ड ने री-चेकिंग के लिए शुल्क का ऐलान भी कर दिया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.
सामान्य शुल्क- 300 रुपये प्रति विषय (यदि आवेदन 7 अप्रैल तक हो जाता है)
विलंब शुल्क- 600 रुपये प्रति विषय (8 से 10 अप्रैल के बीच आवेदन करने पर)
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर जाकर सप्लीमेंट्री परीक्षा पर क्लिक करें.
पहली बार यूज कर रहे छात्र अपना रोल नंबर, क्लास, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल भरें.
इसके साथ अपना आईडी कार्ड स्कैन करके अपलोड करें.
रिजस्ट्रेशन पूरा करें और पासवर्ड से लॉगिन करें. विषयों का चयन करें और ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें.
यह भी पढ़ें: हवा कम, नमी ज्यादा.. दोनों हाथ तक नहीं फैला सकते, ऐसे कमरों में रह रहे फ्यूचर IAS-IPS