scorecardresearch
 
पेरिस हमले के बाद वाराणसी, मथुरा और अयोध्या में हाई अलर्ट

पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों में खतरे के मद्देनजर अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों को सूबे के चार शहरों में आतंकी हमले होने की आशंका है, जिसके तहत एहतियातन आगरा, वाराणसी, मथुरा और अयोध्या में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है.

Advertisement
X
आतंकी हमले की आशंका के चलते यह अलर्ट जारी किया गया है

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने मंगलवार की देर शाम सभी जिलों को जारी किए गए निर्देशों में की बात भी कही है. राज्य के गृह सचिव एस.के. रघुवंशी के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया है कि वाराणसी, मथुरा, अयोध्या के अलावा आगरा में विशेष सतर्कता बरते जाने की जरूरत है.

अलर्ट के मुताबिक, इन प्रमुख स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए चिह्न्ति स्थानों के आसपास विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं.

इनपुट-IANS

Advertisement
Advertisement