यूपी के सहारनपुर में एक युवती को घर में बंधक बनाकर रेप करने का सनसनीखेज मामले सामने आया है. इस मामल में पीड़िता की तहरीर पर देवर-भाभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
जगदीश शर्मा ने बताया कि गंगोह कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी पड़ोसी गुलशाना उसे अपने घर ले गई थी. वहां पहले से ही उसका देवर गुलफाम मौजूद था. गुलशाना ने धोखे से उसे एक कमरे मे बंद करके बाहर से ताला लगा दिया.
ने उसका रेप किया और विरोध करने पर उससे मारपीट की. घटना की बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने देवर-भाभी के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है.