scorecardresearch
 

कश्मीरः कुपवाड़ा में पुलिसकर्मी की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी आतंकियों के निशाने पर बने हुए हैं. हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कांस्टेबल हुसैन की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बैंक की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिसकर्मी की लाश बैंक के सुरक्षा गार्ड रूम से बरामद हुई है. पुलिस ने मृतक की पहचान मुहम्मद हुसैन के रूप में की है. वह कुपवाड़ा शहर में जम्मू एवं कश्मीर बैंक के करेंसी चेस्ट में तैनात था.

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल हुसैन की मौत कैसे और किस वजह से हुई है, इस बात की छानबीन की जा रही है. अभी तक इस मामले में पुलिस को कई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement