राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने पश्चिम बंगाल से आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया संदिग्ध हुगली जिले का रहने वाला है.
आतंकवादी संगठन के आतंकी माड्यूल से संबंधित एक मामले की जांच एनआईए के अधिकारी कर रहे हैं. जो RC-14/15/NIA/DLI के नाम से पंजीकृत है. इस केस की जांच के दौरान पता चला कि मामले का एक संदिग्ध पश्चिम बंगाल में है.
एनआईए ने अपने सूत्रों से इस बात की पुष्टि की. और फिर पश्चिम बंगाल में एक अज्ञात स्थान से हुगली निवासी आशिक अहमद उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया. एनआईए ने उससे देर तक पूछताछ भी की है.
एनआईए की टीम संदिग्ध को लेकर दिल्ली आ गई है. गुरुवार को उसे दिल्ली की पटियाला हॉउस कोर्ट परिसर में स्थित की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.
एनआईए ने संदिग्धों की धरपकड़ का एक अभियान चला रखा है. जिसके तहत पहले भी कई संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं.