scorecardresearch
 

तिहाड़ जेल में कैदी ने की खुदकुशी, बाथरूम में चादर से लटका मिला शव

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक खुदकुशी की एक घटना हुई है. चोरी के आरोप में तिहाड़ में बंद एक कैदी ने शुक्रवार सुबह ही खुदकुशी कर ली.

Advertisement
X
तिहाड़ जेल (फाइल)
तिहाड़ जेल (फाइल)

  • विचाराधीन कैदी ने की खुदकुशी
  • कैदी ने चादर से लटककर जान दी

दिल्ली की तिहाड़ जेल में आज शुक्रवार सुबह एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली. डीजी तिहाड़ के मुताबिक कैदी ने बाथरूम में चादर से लटककर आत्महत्या की.

डीजी तिहाड़ के मुताबिक इस विचाराधीन कैदी का नाम गगन (21) था और वह चोरी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद था.

गगन ने आज सुबह ही आत्महत्या की, लेकिन इस घटना की जानकारी बाद में लगी. आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़ें---

इसे भी पढ़ें---

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement