scorecardresearch
 

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची सरकार, 12 मई को अगली सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार अब हाईकोर्ट जा पहुंची है. इस मामले में 12 मई को अगली सुनवाई होगी. अब सोनम जेल के बाहर ही रहेगी या अंदर. इस बात पर सस्पेंस बढ़ गया है. पढें पूरी कहानी.

Advertisement
X
सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सरकार ने ये कदम उठाया है (फोटो-ITG)
सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सरकार ने ये कदम उठाया है (फोटो-ITG)

मेघालय का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत और अब उसी जमानत को लेकर नया कानूनी पेच सामने आया है. दरअसल, राज्य सरकार ने इस अदालती फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है. अब इस केस में आगे क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

मेघालय के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है. राज्य सरकार ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. सरकार का मानना है कि इस मामले में जमानत देने का फैसला सही नहीं है. इसी वजह से अब सरकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पूरे मामले पर प्रदेश और देशभर की नजरें बनी हुई हैं.

यह मामला साल 2025 में मेघालय के सोहरा इलाके में हुए राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है. इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था. जांच के दौरान सोनम रघुवंशी को इस केस का मुख्य आरोपी माना गया. पुलिस ने कई सबूतों और परिस्थितियों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था. इस केस में कई एंगल सामने आए, जिससे मामला और भी पेचीदा बन गया. अब यह केस पूरी तरह से अदालत की निगरानी में है.

Advertisement

दरअसल, 24 अप्रैल को सेशंस कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाया था. कोर्ट ने गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों में कथित खामियों का हवाला देते हुए सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी. इस फैसले के बाद से ही कई सवाल उठने लगे थे. राज्य सरकार ने इस निर्णय को लेकर असहमति जताई. सरकार का कहना है कि केस की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी. इसी आधार पर अब हाईकोर्ट में अपील की गई है.

हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है. कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनी हैं. इस दौरान सरकार की ओर से जमानत रद्द करने की मांग रखी गई. वहीं, बचाव पक्ष ने जमानत के फैसले को सही ठहराने की कोशिश की. अदालत ने फिलहाल इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया है. लेकिन सुनवाई के दौरान केस की गंभीरता को ध्यान में रखा गया है.

हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 मई तय की है. इस दिन केस में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी या फिर उसे रद्द किया जाएगा. यह फैसला केस की दिशा तय कर सकता है. फिलहाल यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है और हर अपडेट पर लोगों की नजर बनी हुई है.

Advertisement

(प्रकाश वर्मा का इनपुट)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement