scorecardresearch
 

Google Pay में आया AI असिस्टेंट, खर्चों का रखेगा ट्रैक और बताएगा कैसे बचाएं पैसे

गूगल का पेमेंट ऐप Google Pay भारत में काफी पॉपुलर है. कंपनी ने इसमें AI फीचर का ऐलान किया है. गूगल का कहना है कि ये खर्च को ट्रैक करने में मदद करेगा. एक वर्चुअल कार्ड भी लॉन्च किया गया है.

Advertisement
X
Google Pay में आए AI फीचर्स
Google Pay में आए AI फीचर्स

अगर आप रोज Google Pay से पेमेंट करते हैं, तो अब यह ऐप सिर्फ पैसे भेजने और बिल भरने के गूगल ने भारत में Ask Google Pay नाम का नया AI फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर Gemini AI पर काम करता है और यूजर्स को अपने खर्च समझने, पैसे बचाने के तरीके जानने और आसान भाषा में फाइनेंस से जुड़े सवालों के जवाब देने में मदद करेगा. 

गूगल के मुताबिक Ask Google Pay को ऐसे बनाया गया है कि आम लोग भी बिना मुश्किल शब्दों के अपने पैसों को बेहतर तरीके से समझ सकें. यूजर इस AI से टेक्स्ट या आवाज में सवाल पूछ सकते हैं. यह फीचर 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे ज्यादा लोग अपनी भाषा में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. 

आपके खर्चे का रखेगा ट्रैक

मान लीजिए आप जानना चाहते हैं कि पिछले महीने सबसे ज्यादा खर्च कहां हुआ, या हर महीने पैसे कैसे बचाए जाएं. ऐसे सवाल Ask Google Pay से पूछे जा सकते हैं. यह आपके खर्च का आसान विश्लेषण दिखा सकता है और पैसे संभालने से जुड़े सुझाव भी दे सकता है. साथ ही SIP, कंपाउंड इंटरेस्ट, क्रेडिट स्कोर और टैक्स जैसे विषयों को भी आसान लैंग्वेज में समझा सकता है. 

गूगल का कहना है कि यह फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. कंपनी के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी जानकारी का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से करेगा और डेटा सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा. 

Advertisement

SBI के साथ मिल कर लॉन्च किया Flex कार्ड

गूगल ने इसके साथ अपने Flex प्रोग्राम का भी एडवांस्ड किया है. अब फ्लेक्स को SBI Card के साथ भी जोड़ा गया है. फ्लेक्स एक पूरी तरह डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जो RuPay नेटवर्क पर चलता है और गूगल पे ऐप के अंदर ही मिलता है.

इससे यूजर QR कोड स्कैन करके UPI की तरह क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं. ऐप के अंदर ही कार्ड मैनेज करना, खर्च देखना, रिवॉर्ड पाना और बिल को EMI में बदलने जैसे फीचर भी मिलते हैं. 

गूगल का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ डिजिटल पेमेंट आसान बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को अपने पैसों के बारे में सही फैसले लेने में भी मदद करना है. कंपनी का मानना है कि AI की मदद से फाइनेंस से जुड़ी जानकारी समझना पहले से आसान होगा. आने वाले कुछ समय गूगल पे के नए फीचर्स अपडेट के जरिए यूजर्स को दिए जाएंगे. 

भारत में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में गूगल पे का नया AI फीचर उन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है जो अपने खर्च पर नजर रखना चाहते हैं, बचत बढ़ाना चाहते हैं या फाइनेंस से जुड़े सवालों के आसान जवाब चाहते हैं. फिलहाल Ask Google Pay को फेज वाइज रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए यह सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement