मेघालय की राजधानी शिलांग (Shillong) प्राकृतिक सुंदरता, खुशनुमा मौसम और अनोखी पहाड़ी संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है. लगभग 1,525 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह शहर अपनी हरियाली, झरनों और बादलों से घिरी पर्वतीय वादियों की वजह से “ईस्ट का स्कॉटलैंड” भी कहलाता है. सालभर हल्का ठंडा और ताजगी भरा मौसम इसे पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है.
शिलांग का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. अंग्रेजों के शासनकाल में यह उनकी पसंदीदा हिल स्टेशन में से एक था. यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, साफ हवा और शांत वातावरण ने इसे औपनिवेशिक काल में एक बड़े प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित किया. आज भी शहर की वास्तुकला और कई पुरानी इमारतों में अंग्रेजी प्रभाव देखने को मिलता है.
पर्यटकों के लिए शिलांग में घूमने लायक कई आकर्षण मौजूद हैं. शिलांग पीक से शहर का पैनोरमिक दृश्य देखने का अनुभव यादगार रहता है. वहीं एलीफेंट फॉल्स, स्वीट फॉल, वॉर्ड्स लेक, और लेडी हाइडारी पार्क परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन स्थान हैं. इसके अलावा उमियम लेक, अपनी शांत और विस्तृत झील के लिए मशहूर है, जो बोटिंग और पिकनिक के लिए आदर्श है.
संस्कृति की बात करें तो यहां के लोग बेहद सरल, मेहमाननवाज और कला-प्रेमी हैं. खासी जनजाति की परंपराएं, लोक नृत्य, और त्योहार शिलांग को एक अनोखी पहचान देते हैं. शहर का खानपान भी बेहद खास है, जिसमें जादोह, दोह-नेइयोंग और तुंगराइम्बाई जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं.
आधुनिकता और प्रकृति का संतुलन शिलांग को एक परफेक्ट पर्यटन स्थल बनाता है.
अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर मानसून का मजा लेने के लिए भारत में कई शानदार बजट-फ्रेंडली जगहें मौजूद हैं. कर्नाटक के हम्पी और गोकर्ण से लेकर एमपी के ओरछा, महेश्वर और राजस्थान के बूंदी तक, आप ₹2,500 से ₹5,000 के बजट में प्रकृति और इतिहास का अनूठा संगम एक्सप्लोर कर सकते हैं.
Best Places to Visit in Meghalaya: बारिश के मौसम में अगर आप प्रकृति के सबसे खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो मेघालय आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां के लिविंग रूट ब्रिज, ऊंचे झरने, धुंध से ढकी पहाड़ियां और शांत वादियां मानसून में और भी मनमोहक हो जाती हैं.
सोनम ने सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए 28 जुलाई को अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया. इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था.
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी और उसके परिवार पर शुरू से झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि परिवार को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और भाई को न्याय दिलाने के लिए वह हर जांच और अदालत में सहयोग करेंगे. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर कर ट्रायल का सामना करने की सलाह दी है.
राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला फिलहाल टाल दिया है. बीएनएस की गलत धारा 403 दर्ज होने से जुड़े विवाद पर अब 21 जुलाई को सुनवाई होगी, जहां तय होगा कि सोनम जमानत पर बाहर रहेगी या दोबारा जेल जाएगी. पढ़ें पूरी कहानी.
राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर से सर्खियों में आ गया है. वजह है मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत का बरकरार रहना. इस मामले में शादी, हनीमून और हत्या के अलावा भी कई ऐसे पहलू हैं, जो चौंकाने वाले है. पढ़ें इस मामले में हत्या से सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक की पूरी कहानी.
राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के पीछे मेघालय पुलिस की एक बड़ी कानूनी गलती सामने आई है. इस मामले में BNS की गैरमौजूद धारा 403 का जिक्र कोर्ट के सामने आया. और यही अंजान धारा सोनम की रिहाई की वजह बन गई. पढ़ें इनसाइड स्टोरी.
मेघालय हाई कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को ट्रायल कोर्ट से मिली ज़मानत बरकरार रखी है. अदालत ने राज्य सरकार की ज़मानत रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के आधार अस्पष्ट थे और उनमें न्यायिक सोच का अभाव दिखता है. कोर्ट के अनुसार पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि सोनम के खिलाफ ठोस आरोप क्या हैं?
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत द्वारा सोनम को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की गई थी. पुलिस ने अदालत में दलील दी थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनम की जमानत रद्द की जानी चाहिए.
अगर आप गर्मियों में भीड़-भार से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो आज हम आपको 7 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.
सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर गुरुवार को शिलांग कोर्ट में सुनवाई हुई. बचाव पक्ष ने अपने तर्क पेश करने शुरू किए और बहस देर तक चली. हालांकि सुनवाई पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते मामला शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर हैं, जहां बचाव पक्ष अपनी दलीलें पूरी करेगा.
मई की चिलचिलाती गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के बीच अगर आप भी कहीं ठंडी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो शिमला-मनाली के पुराने ऑप्शंस छोड़िए. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको सुकून और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार अब हाईकोर्ट जा पहुंची है. इस मामले में 12 मई को अगली सुनवाई होगी. अब सोनम जेल के बाहर ही रहेगी या अंदर. इस बात पर सस्पेंस बढ़ गया है. पढें पूरी कहानी.
राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को 11 महीने बाद जमानत मिल गई. लेकिन अचानक उसे जमानत कैसे मिली? हर कोई यही जानना चाहता है. मेघालय पुलिस की किस बड़ी गलती ने किया केस को कमजोर और कोर्ट ने क्या कहा. पढ़ें पूरी कहानी.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद उनके भाई गोविंद रघुवंशी ने पहली बार बयान दिया. उन्होंने कहा कि जमानत में उनका कोई हाथ नहीं है और वे सोनम से कोई संबंध नहीं रखना चाहते. गोविंद ने बताया कि उन्होंने कोई निजी वकील नहीं रखा. उन्होंने यह भी कहा कि लगातार आरोपों और दबाव से वे मानसिक रूप से टूट चुके हैं. फिलहाल सोनम शिलांग में रहेगी और अदालत के आदेशों का पालन करेगी.
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को करीब 10 महीने बाद जमानत मिल गई है. सोनम को जमानत मिलने पर राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि उनका परिवार ज़मानत देने के निचले अदालत के फैसले को मेघालय हाई कोर्ट में चुनौती देगा.
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है. मृतक की मां उमा रघुवंशी ने 'पैसों के लेनदेन' और 'अंधे कानून' का आरोप लगाकर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें...
बिना किसी सफाईकर्मी के भारत का यह गांव पिछले 22 सालों से स्वच्छता की मिसाल पेश कर रहा है. प्लास्टिक मुक्त और ईको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल वाले इस गांव की खूबसूरती देखने दुनिया भर से पर्यटक आते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि एशिया का सबसे स्वच्छ गांव 'मावलिननॉन्ग' आखिर किस राज्य में है और क्या की क्या खासियत है.
भारत की वो नदी जिसके एक पार मेघालय के पहाड़ तो दूसरी तरफ दूसरे देश का मैदानी इलाका नजर आता है. इस जगह को टूरिस्ट्स के लिए बेस्ट बोटिंग डेस्टिनेशन माना जाता है और इस क्रिस्टल क्लीयर नदी का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है, जिसके एक तरह भारत और दूसरे किनारे दूसरा देश है.
Meghalaya honeymoon murder: मेघालय के सोहरा में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है. सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों को पुलिस ने नई चार्जशीट से बाहर कर दिया है, क्योंकि जांच में उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले.
नवंबर में गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि दिल्ली चौथे स्थान पर रही. उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों ने भी उच्च PM2.5 स्तर दर्ज किए. पराली जलाने का प्रभाव कम होने के बावजूद प्रदूषण अधिक रहा. शिलांग सबसे स्वच्छ शहर रहा. रिपोर्ट ने वर्षभर के प्रदूषण के मुख्य स्रोत परिवहन, उद्योग और ऊर्जा संयंत्र बताए हैं.