scorecardresearch
 

ग्वालियर: सहेली के भाई ने रिश्तों को किया शर्मसार, नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर माधौगंज थाना क्षेत्र में सहेली के भाई लोकेन्द्र विश्वकर्मा ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया. पीड़िता के माता-पिता जयपुर में रहते हैं और वह यहां अपनी दादी के साथ अकेली रहती थी. आरोपी ने दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पहली बार 2 जून को शोषण किया, फिर 28 जून को अगवा कर बंधक बनाया. परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पॉक्सो और अपहरण का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी ही सहेली के भाई द्वारा अपहरण और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता आरोपी को अपना 'भाई' मानती थी, लेकिन आरोपी ने इस पवित्र रिश्ते और विश्वास का फायदा उठाकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दादी को धमकाकर किया शोषण, माता-पिता रहते हैं बाहर
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा अपनी बुजुर्ग दादी के साथ माधौगंज थाना क्षेत्र में रहती है, जबकि उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में जयपुर (राजस्थान) में रहते हैं. आरोपी की पहचान लोकेन्द्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो पीड़िता की सहेली का भाई है. 'भाई' का रिश्ता होने के नाते लोकेन्द्र का पीड़िता के घर पर अक्सर आना-जाना था.

जब आरोपी लोकेन्द्र को यह पता चला कि नाबालिग घर में सिर्फ अपनी वृद्ध दादी के साथ अकेली रहती है, तो उसकी नीयत खराब हो गई. उसने छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी दादी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, जिससे डरकर छात्रा चुप रही.

पहली वारदात 2 जून को हुई, फिर 28 जून को किया अगवा
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शोषण का यह सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा था. आरोपी जबरन घर में घुस आया और दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पहली बार नाबालिग के साथ गलत काम किया.

Advertisement

रात के करीब 1 बजे आरोपी ने पीड़िता को फोन कर घर के बाहर बुलाया. छात्रा के मना करने पर उसने घर में घुसने की धमकी दी. डर के मारे जब नाबालिग बाहर आई, तो आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी ले गया. वहां एक किराए के कमरे में उसे बंधक बनाकर दोबारा दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर दर्ज कराया मामला, आरोपी फरार
लगातार मिल रही धमकियों और शारीरिक व मानसिक शोषण से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई. उसने माधौगंज थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई. 

माधौगंज थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के आधार पर आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करा लिए गए हैं. वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement