scorecardresearch
 
हरियाणाः कपड़ा कंपनी पर साइबर अटैक, फिरौती में मांगे 26 लाख

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुडगांव में एक मशहूर कपड़ा कंपनी के सर्वर पर साइबर हमला किया गया है. कंपनी का सर्वर हैक होने से मैनेजमेंट सकते में आ गया है. सर्वर को फ्री करने के लिए हैकर 15 बिट अमेरिकी कॉइन यानी 26 लाख की फिरौती मांग रहे हैं. कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साइबर सेल में मामला दर्ज कराया है.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

साइबर सिटी गुडगांव के उद्योग विहार में ब्लैकबैरी टैक्सटाइल कंपनी है. कंपनी के मैनेजर ने गुडगांव पुलिस के साइबर सेल में देर शाम शिकायत दर्ज करवाई. जिसमें बताया गया कि 16 मार्च की रात 2 बजे आईएमटी मानेसर में स्थित कंपनी के वेयर हाउस का हो गया था.

इसके बाद पता चला कि यह रैनसम वेयर अटैक है. हैकर की तरफ से कंपनी मैनेजमेंट को एक ईमेल मिली. जिसमें हैक सर्वर को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड देने की एवज में 26 लाख की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

क्या है रैनसमवेयर वायरस अटैक

रैनसमवेयर एक ऐसा है, जो किसी कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से घुस जाता है और उसके पुरे सिस्टम को लॉक कर देता है. यह कंप्यूटर वायरस इतना खतरनाक होता है कि आप किसी भी तरीके से अपने डाटा को तब तक दोबारा वापस नहीं पा सकते, जब तक आप अपने सिस्टम को वापस खोलने के लिए हैकर को मुंह मांगी रकम नहीं चुका देते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement