scorecardresearch
 

बदायूं केसः मुख्य आरोपी महंत पर 50 हजार का इनाम घोषित, लगेगा NSA, STF भी करेगी जांच

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है. अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है.

Advertisement
X
Badaun Gang Rape Murder Case
Badaun Gang Rape Murder Case
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है
  • उघैती के थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया
  • मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश जारी है

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने STF को आदेशित किया है. जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी. साथ ही आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है. 

सीएम योगी ने कहा कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है. अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 
इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार है.  

बुधवार को बदायूं जिले से हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई. दरअसल, उघैती इलाके में रविवार रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई. 

देखें: आजतक LIVE TV

पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग पर चोटें आई हैं और महिला का पैर भी फैक्चर पाया गया है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है. पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं.

Advertisement

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है. अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है. वहीं, डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा.

परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल

जानकारी के मुताबिक, महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी. जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए. लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया. परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडेबॉडी फेंकी और भाग गए. परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी. इस वारदात के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement