scorecardresearch
 

Silver Price Fall: और कितना टूटेगी चांदी? अचानक फिर बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

Gold-Silver Rate Fall Today: सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट आई है. चांदी की कीमत एक झटके में 1400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गई है.

Advertisement
X
शुक्रवार को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट. (Photo: Reuters)
शुक्रवार को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. गुरुवार को फिसलने के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट टूटे हैं. चांदी की कीमत में तो अचानक फिर बड़ी गिरावट आई है और अब ये अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी मार्केट ओपन होने के साथ ही लुढ़का है. 

चांदी का दाम खुलते ही फिसला 
एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत अपने पिछले बंद के मुकाबले एक झटके में 1429 रुपये प्रति किलोग्राम घट (Silver Price Fall) गई. गुरुवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 2,19,967 रुपये पर क्लोज हुई थी और शुक्रवार को खुलने के साथ ही ये 2,18,538 रुपये प्रति किलो पर आ गई. 

जुलाई में इतनी सस्ती हुई Silver
शुक्रवार को चांदी की कीमत में आई शुरुआती गिरावट के बाद 1 Kg Silver Price अपने 29 जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये की तुलना में अब 2,01,510 रुपये तक सस्ती मिल रही है. वहीं 1 जुलाई से लेकर महीने के आखिरी दिन तक Silver Price Fall पर नजर डालें, तो ये कीमती धातु 11,846 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसली है. दरअसल, जुलाई महीने की पहली तारीख को चांदी का भाव 2,30,384 रुपये था. 

Advertisement

सोने का भाव भी धड़ाम
MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो शुक्रवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही इस कीमती पीली धातु का भाव (Yellow Metal Price) भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए फिसला है. वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold गुरुवार को 1,43,232 रुपये पर बंद हुआ था और ये खुलते ही आज 1,42,253 रुपये पर आ गया. यानी सोना 979 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. 

सोने की कीमत में भी वायदा कारोबार में इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से दनादन गिरावट देखने को मिली है. चांदी की तरह की MCX Gold Rate भी 29 जनवरी को पहली बार 2 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया था, लेकिन इसके बाद गोल्ड रेट भी क्रैश होता चला गया. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो सोना हाई से करीब 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास सस्ता मिल रहा है. 

(नोट: सोना- चांदी या गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement