कोलकाता में दक्षिणेश्वरी रेलवे स्टेशन पर रात साढ़े 10 बजे के आसपास अचानक स्टेशन के डाउन लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर तेज धमाके के साथ टूट गया. वायर टूटते ही तेज चिंगारियां और धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. घटना के बाद घबराए यात्री जान बचाने के लिए प्लेटफॉर्म से भागते नजर आए. य़े सियालदह डानकुनी रेल रूट है, समय रहते बिजली सप्लाई काट दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.