स्मार्टफोन में चैटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. इस पर टेक्स्ट मैसेज, ऑडियो मैसेज, फोटो और वीडियो आदि शेयर किए जाते हैं. (Photo: Unsplash)
WhatsApp पर बहुत से लोगों की सीक्रेट चैट और मैसेज आदि मौजूद होते हैं. ऐसे में अगर कोई इन्हें पढ़ लें या ये फोटो व वीडियो लीक हो जाते हैं, तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. (Photo: Unsplash)
WhatsApp को लेकर खास जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे पता चलता है कि मैसेजिंग ऐप कहीं हैक तो नहीं है. आइए ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानते हैं. (Photo: Unsplash)
WhatsApp में अगर आपके भेजे बिना भी किसी दूसरे को मैसेज जा रहे हैं, तो यह हैकिंग का साइन है. दोस्त से फोन में मौजूद वॉट्सऐप से मैसेज भेजे और वहां चेक करें कि आपके पढ़ने से पहले मैसेज पर ब्लू डबल टिक तो नहीं हो रहा है, अगर हां है तो वॉट्सऐप हैक हो चका है (Photo: Unsplash)
WhatsApp हैक हुआ है या नहीं, उसे बारे में पता करने के लिए लिंक डिवाइस को डिटेल्स चेक करें. दरअसल, मैसेजिंग ऐप के मेन्यू को ओपन करें, जहां सेटिंग्स होती है. (Photo: Unsplash)
प्रोसेस में आगे बढ़ें फिर लिंक्ड डिवाइस नाम के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद कोई अनजान डिवाइस नजर आता है, जहां आपने लॉगइन नहीं किया है तो तुरंत लॉगआउट कर दें. (Photo: Unsplash)
WhatsApp अगर अचानक से लॉगआउट हो जाता है और फिर दोबारा नंबर रजिस्टर करने के लिए कहा जाता है. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि किसी दूसरे से आपके अकाउंट में लॉगइन की कोशिश की है. (Photo: Unsplash)