scorecardresearch
 

'सारे टिकट मन में तय हैं', यूपी चुनाव के प्लान पर बोले अखिलेश यादव, बांकेपुर में तेजस्वी-PK के बीच मुकाबले का दावा

बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर बांकेपुर में सत्ता पक्ष हारेगा. यूपी 2027 के टिकट वितरण पर उन्होंने कहा कि 'सारे टिकट मन में तय हैं'. साथ ही, भदोही का नाम बदलने पर नसीहत दी. ई-20 ईंधन पर सवाल उठाए और बीजेपी पर धर्म का पैसा चुराने का आरोप लगाया.

Advertisement
X
सपा चीफ अखिलेश यादव (Photo- ITG)
सपा चीफ अखिलेश यादव (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बिहार के बांकेपुर उपचुनाव से लेकर यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बांकेपुर में चुनाव निष्पक्ष हुआ तो मुकाबला तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच होगा. अगर बेईमानी नहीं हुई तो जीत तेजस्वी यादव या फिर प्रशांत किशोर की ही होगी. सत्ता पक्ष को करारी शिकस्त मिलेगी. 

वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा के टिकट वितरण को लेकर अखिलेश यादव ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमने सारे टिकट अपने मन में तय कर लिए हैं. हमारा मन पढ़ लीजिए, टिकट समझ में आ जाएंगे. 

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा चीफ ने योगी सरकार द्वारा भदोही का नाम बदलकर फिर से संत रविदास नगर किए जाने के फैसले पर भी रिएक्ट किया. अखिलेश ने कहा कि सरकार को सिर्फ नाम बदलने के बजाय संत रविदास के विचारों और उनकी शिक्षाओं को अपनाना चाहिए. इन लोगों को उनके विचारों और उनकी सीख को सीखना चाहिए. 

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर ई-20 वास्तव में इतना फायदेमंद है तो कंपनियां इसके पक्ष में व्यापक अभियान क्यों नहीं चला रही हैं. अगर ई-20 इतना अच्छा है तो कंपनियां इसके फायदे क्यों नहीं बता रही हैं? बीजेपी ने इससे अपने लोगों को फायदा पहुंचाया है.

Advertisement

इन सबके बीच 'एक्स' पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि भाजपा 'अवध एक्सप्रेस' से सत्ता में आई थी और 'अयोध्या एक्सप्रेस' से उसकी विदाई तय है. उधर, दिल्ली में सपा सांसदों ने संसद के सामने चंदा चोरी के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया. इसपर अखिलेश ने कहा कि जनता धर्म के पैसे चुराने का महापाप कभी माफ नहीं करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement