scorecardresearch
 

Post Office की गजब स्कीम... एक बार निवेश, फिर हर महीने खाते में आएंगे 5001 रुपये

Post Office MIS Scheme: हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करके ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही कमाई भी जोरदार हो. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस की 'Zero Risk Schemes' खासी पॉपुलर हैं.

Advertisement
X
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में सरकार दे रही धांसू ब्याज. (File Photo: ITG)
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में सरकार दे रही धांसू ब्याज. (File Photo: ITG)

हर महीने कमाई पक्की करना चाहते हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित मंथली इनकम स्कीम आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. Post Office Schemes में जहां निवेश किया गया पैसा सुरक्षित रहता है, तो वहीं इस पर सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जाता है. PO MIS Scheme रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है और ये सरकारी योजना एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, यानी आपको सिर्फ एक बार पैसा लगाना होता है और मैच्योरिटी तक हर महीने आपकी इनकम पक्की हो जाती है. 

इस स्कीम में निवेश पर रिस्क 'Zero'
Post Office द्वारा ऑपरेट की जा रहीं सरकारी योजनाओं की सबसे खास बात ये है कि ये Zero Risk Saving Scheme होती हैं यानी पैसा डूबने का कोई चांस ही नहीं, इसकी वजह ये है कि इनमें किए गए हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. इन सेविंग स्कीम्स में न सिर्फ छोटी-छोटी रकम लगाकर मोटा फंड जुटाया जा सकता है, बल्कि पोस्ट ऑफिस एमआईएस जैसी स्कीम के जरिए हर महीने इनकम भी पक्की की जा सकती है. 

सरकार दे रही इतना ब्याज 
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-MIS) में निवेश पर सरकार न सिर्फ सुरक्षा की गारंटी दे रही है, बल्कि इसमें धांसू 7.40 फीसदी का ब्याज भी ऑफिर किया जाता है. इसमें 18 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है और इसमें एकमुश्त निवेश का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल होता है. 

Advertisement

ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकेंगे
जैसा कि बताया Post Office स्कीम्स में बेहद छोटी रकम के साथ भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इस रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट योजना में भी आप महज 1000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट खुलवा सकते हैं. Post Office MIS Scheme में सिंगल और ज्वाइंट दोनों खाते खोलने की सुविधा मिलती है. इसमें अधिकतम तीन वयस्क मिलकर अकाउंट खुलवा सकते हैं. 

ब्याज से धांसू कमाई कराती है स्कीम
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की खासियत ये है कि एक बार निवेश करते समय जिस ब्याज दर के हिसाब से आपकी मंथली इनकम सेट की जाती है, वो आपको मैच्योरिटी तक जस की तस मिलती रहती है. फिर चाहे सरकार हर तिमाही में होने वाले बदलाव के दौरान Post Office MIS Interest Rate में बदलाव क्यूं न कर दे. स्कीम के नियमों पर गौर करें, तो इसमें सिंगल अकाउंट ओपन कराने पर एकमुश्त अधिकतम 9 लाख रुपये, जबकि ज्वाइंट खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. 

हर महीने ऐसे होगी 5001 रुपये की कमाई
Post Office की इस स्कीम में हर महीने पांच हजार रुपये की कमाई करने के कैलकुलेशन को देखें, तो आपको सिंगल अकाउंट में एकमुश्त 8,11,000 रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद 7.4% सालाना ब्याज दर के मुताबिक आपकी मंथली इनकम 5001 रुपये तय हो जाएगी और ये कमाई सिर्फ ब्याज से होगी. 

Advertisement

Post Office Monthly Income Scheme में निवेश के दौरान एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपको इसका पूरा फायदा तभी मिलेगा, जब मैच्योरिटी तक खाते को ओपन रखा जाता है. अगर खाता खुलने के 1 से 3 साल के भीतर क्लोज कराते हैं, तो मूलधन का 2% और तीन से पांच साल के बीच क्लोज कराने पर 1% कटेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement