scorecardresearch
 

LSE 24 Details: दिन-रात खुला रहेगा शेयर बाजार... 24 घंटे होगी ट्रेडिंग, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

LSE 24 Details: यह नया ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हफ्ते के 5 दिन लगभग 24 घंटे लगातार ट्रेडिंग की सुविधा देगा. LSE 24 अगली पीढ़ी के एजेंट-आधारित और ऑटोमैटिक ट्रेडिंग सिस्टम के लिए सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

Advertisement
X
लंदन स्टॉक एक्सचेंज की नई सुविधा. (Photo: ITG)
लंदन स्टॉक एक्सचेंज की नई सुविधा. (Photo: ITG)

दुनिया बदल रही है, हर दिन कुछ नया हो रहा है, स्टॉक मार्केट (Stock Market) में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब 24 घंटे तक शेयर बाजार खुले रहेंगे, यानी लोग दिन-रात ट्रेडिंग कर पाएंगे. फिलहाल इसकी शुरुआत ब्रिटेन से होने जा रही है.
   
दरअसल, लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) ने ग्लोबल फाइनेंस मार्केट्स में डिजिटल और AI के इस दौर में ट्रेडिंग को नया आयाम देने के लिए 'लंदन स्टॉक एक्सचेंज 24' लॉन्च करने की घोषणा की है. यह नया ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हफ्ते के 5 दिन लगभग 24 घंटे लगातार ट्रेडिंग की सुविधा देगा.

'LSE 24' का मुख्य उद्देश्य वैश्विक निवेशकों को बाजार की प्रमुख घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने, अलग-अलग टाइम जोन में लिक्विडिटी हासिल करने और जोखिम मैनेजमेंट को अधिक प्रभावी बनाने की सुविधा देना है.

LSE 24 के लिए टाइमिंग

अगर ट्रेडिंग की समय की बात करें तो LSE 24 सोमवार से शुक्रवार तक शाम 17:00 बजे से सुबह 7:50 बजे तक संचालित होगा, इसमें डेली क्लोजिंग प्रोसेस के लिए शाम 18:30 से 19:00 बजे के बीच 30 मिनट का विराम रहेगा.

बता दें, लंदन स्टॉक एक्सचेंज का मुख्य बाजार अपने पारंपरिक समय (सुबह 08:00 से शाम 16:30) पर ही सामान्य रूप से कार्य करता रहेगा. LSE 24 इससे अलग और स्वतंत्र रूप से संचालित होगा.

मिल रही जानकारी के मुताबिक साल 2026 के अंत तक ग्राहकों के लिए टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी. नियामक मंजूरी मिलने के बाद 2027 की पहली छमाही में 'एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट्स' (ETPs) के साथ LSE 24 की आधिकारिक शुरुआत होगी. लंदन पहले से ही ETP का एक प्रमुख वैश्विक केंद्र है. 

Advertisement

AI बेस्ट ट्रेडिंग पर फोकस

ETPs के बाद अगले चरण में इस प्लेटफॉर्म पर इक्विटी की ट्रेडिंग भी शुरू की जाएगी. LSE 24 अगली पीढ़ी के एजेंट-आधारित और ऑटोमैटिक ट्रेडिंग सिस्टम के लिए सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. यह प्लेटफॉर्म ऑर्डर प्रबंधन, मार्केट डेटा और Execution प्रक्रियाओं को अधिक सहज और स्वचालित बनाएगा. इसके साथ ही, यह LSEG के 'डिजिटल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी' के साथ एकीकृत होकर डिजिटल प्रतिभूतियों के निपटान और प्रबंधन को सरल बनाएगा.

LSE की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूलिया हॉगेट के अनुसार LSE 24 पारंपरिक व्यापारिक घंटों से आगे बढ़कर निवेशकों को अधिक लचीलापन और लिक्विडिटी मिलेगा. यह कदम लंदन को डिजिटल और वैश्विक वित्तीय बाजार के एक अग्रणी केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement