एमपी के इंदौर डबल मर्डर केस में 8 साल के अजय का वीडियो सामने आया है. बच्चे के मुताबिक, पिता ने पहले मां अनीता और फिर बहन माही पर हमला किया. बाद में उसे तालाब में फेंक दिया गया, जहां झाड़ियों को पकड़कर उसने अपनी जान बचाई. अजय का बयान पुलिस की जांच में अहम माना जा रहा है.