scorecardresearch
 

PF Refund New Rule: अचानक बदला नियम, अब कभी भी 7 लाख लोगों के खाते में आ सकते हैं इतने पैसे

अगर आपने या आपके रिश्तेदार ने कहीं चंद दिन तक नौकरी करके छोड़ दी, उन्होंने PF क्लेम नहीं किया, लेकिन अब PF की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे. EPFO करीब 7 लाख निष्क्रिय पीएफ खातों में फंसे हुए 30.52 करोड़ रुपये वापस करने जा रहा है.

Advertisement
X
PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी. (Photo: ITG)
PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी. (Photo: ITG)

सरकार ने फैसला ले लिया है, करीब 7 लाख से ज्यादा लोगों के बैंक खातों में कभी भी पैसे आ सकते हैं. दरअसल, Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने अचानक नियमों में बदलाव करते हुए बड़ी जानकारी दी है. 

EPFO कर्मचारियों के लिए ये बड़ी राहत की खबर है. विभाग करीब 7 लाख निष्क्रिय पीएफ खातों में फंसे हुए 30.52 करोड़ रुपये वापस करने जा रहा है. यह पैसा उन लोगों का है, जिनके पीएफ खाते लंबे समय से बंद पड़े हैं और जिनमें छोटी रकम बची हुई है. 

जानिए क्या है पूरा मामला?
EPFO ने बताया कि जिन खातों में पिछले 3 साल यानी 36 महीने से कोई पैसा जमा नहीं हुआ और जिनमें 1,000 रुपये या उससे कम बैलेंस है, ऐसे खातों को निष्क्रिय माना गया है. इन 7 लाख खातों में कुल 30.52 करोड़ रुपये पड़े हैं. अब यह रकम सीधे संबंधित लोगों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.

यानी अगर आपने या आपके रिश्तेदार ने कहीं चंद दिन तक नौकरी करके छोड़ दी, उन्होंने PF क्लेम नहीं किया, लेकिन अब PF की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे. यह कदम खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके खाते वर्षों से बंद पड़े हुए हैं. 

Advertisement

नहीं करना होगा कोई क्लेम

EPFO ने बताया कि यह राशि बिना किसी कागजी कार्रवाई या दावे के सीधा खाताधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इस प्रक्रिया के लिए Claim Forms भरने की जरूरत नहीं है, यह सब ऑटोमैटिक तरीके से संपन्न होगा. 

पैसे कैसे आएंगे बैंक खाते में?
 - जिन खातों बैंक खाते से आधार (Aadhaar) लिंक है, उनमें राशि सीधे ट्रांसफर होगी.
- अगर सदस्य का निधन हो चुका है, तो उसका पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा. निष्क्रिय खाता क्या है?

एक EPFO खाते को इनऑपरेटिव तब माना जाता है, जब उसमें 36 महीने तक कोई लेन-देन नहीं होता है. यह स्थिति आमतौर पर तब बनती है, जब कोई व्यक्ति नौकरी बदल लेता है, बाहर चला जाता है, रिटायर हो जाता है या समय पर दावा नहीं करता.

बिना क्लेम करीब 11000 करोड़ रुपये EPFO के पास जमा

बता दें, फिलहाल EPFO के पास कुल लगभग 31.86 लाख निष्क्रिय खाते हैं, जिनमें कुल 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं. इसी कड़ी में सबसे पहले 1000 रुपये कम राशि वालों को पैसे लौटाए जाएंगे, जिनकी संख्या करीब 7 लाख है. EPFO का कहना है यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद फिर धीरे-धीरे सभी निष्क्रिय खातों के हकदार तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी, और उन्हें उनका पैसा लौटाया जाएगा. यानी आगे चलकर बड़े बैलेंस वाले खातों पर भी फैसला हो सकता है.

Advertisement

ऐसे में संभव है कि अगर आपके खाते में 1000 रुपये तक अचानक आ जाए, तो समझिए कि EPOF द्वारा भेजा गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement