scorecardresearch
 

माल्या से कर्ज वसूली के लिए DRT का दरवाजा खटाखटाएंगे बैंक

यूएसएल की होल्डिंग कंपनी डियाजिओ ने चेयरमैन पद छोड़ने के लिए माल्या को 7.50 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपये) देने पर सहमति जताई है.

Advertisement
X
विजय माल्या
विजय माल्या

लंबे समय से बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज देने वाले 17 बैंकों के समूह ने कर्ज वसूली के लिए ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) जाने का फैसला किया है. दरअसल, विजय माल्या को यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड (यूएसएल) का चेयरमैन पद छोड़ने और उससे संबंध तोड़ने के लिए 7.50 करोड़ डॉलर का पैकेज दिया गया है. बैंकों की इस राशि पर नजर है.

एक समझौते के तहत यूएसएल की होल्डिंग कंपनी डियाजिओ ने चेयरमैन पद छोड़ने के लिए को 7.50 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपये) देने पर सहमति जताई है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'किंगफिशर को जो कर्ज दिया गया था, उसके लिए माल्या ने व्यक्तिगत गारंटी दी थी. इसलिए यह जो धन मिल रहा है जो माल्या को डियाजिओ से प्राप्त होगा, हमारा होगा.'

एक अन्य बैंक के अधिकारी ने कहा, 'हम अपना के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं. हम अपना धन वसूलने के लिये हर अवसर का लाभ उठाएंगे.'

Advertisement
Advertisement